For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Budget 2024: बजट में महिलाओं को संबल, गर्भवती होने पर भजनलाल सरकार देगी 6500 रुपए

Budget Announcement For Pregnant Women: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में राजस्थान का बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि गर्भवती महिलाओं को अब प्रसव से पहले 6500 रुपए मिलेंगे।
03:10 PM Feb 08, 2024 IST | BHUP SINGH
rajasthan budget 2024  बजट में महिलाओं को संबल  गर्भवती होने पर भजनलाल सरकार देगी 6500 रुपए

Rajasthan Budget 2024: उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज विधानसभा में राजस्थान का बजट पेश करते हुए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा का लेकर बड़ा ऐलान किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने ऐलान किया अब गर्भवती महिलाओं को दो किश्तों में 6500 रुपए दिए जाएंगे। अशोक गहलोत सरकार के समय ये राशि 5000 रुपए थी अब इसमें 1500 रुपए का इजाफा किया गया।

Advertisement

भजनलाल सरकार के फैसले से गर्भवती महिला के प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा। इससे जच्चा और बच्चा के मृत्यु दर में कमी नहीं बल्कि माता और नवजात बच्चे कुपोषण से भी बचेंगे।

महिलाओं के लिए की ये बड़ी घोषणाएं

वित्त मंत्री में अपने बजट में महिलाओं की मिलने वाली पेंशन को 1000 रुपए से बढ़ाकर 1150 रुपए करने का ऐलान किया। वहीं राजस्थान में बच्चियों के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत गरीब परिवार में बेटी के पैदा होने पर 1 लाख रुपए तक का सेविंग बॉन्ड मिलेगा। रोड़वेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं का 50% तक किराया कम किया गया है।

अगले साल से आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहायिका और पंचायतीराज कर्मचारियों के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। लखपति दीदी योजना के तहत 5 लाख परिवारों की महिलाओं की आय को एक लाख से ज्यादा बढ़ाया जाएगा। पहली से आठवीं के सभी छात्र और 9 से 12 वीं तक की छात्राओं को 1000 रुपए मिलेंगे। इससे 70 लाख बच्चों को फायदा मिलेगा।

.