For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Budget 2023 : वसुंधरा राजे के खास रहे हैं गहलोत का बजट बनाने वाले ये दो अधिकारी

10:44 AM Feb 10, 2023 IST | Jyoti sharma
rajasthan budget 2023   वसुंधरा राजे के खास रहे हैं गहलोत का बजट बनाने वाले ये दो अधिकारी

Rajasthan Budget 2023 : आज अशोक गहलोत विधानसभा में अपना दसवां बजट पेश करेंगे। इसके साथ ही वे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 10 बार बजट पेश करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन अधिकारियों ने सीएम गहलोत के आज पेश होने वाले बजट में अहम भूमिका निभाई है वे वसुंधरा राजे के बेहद खास रहे चुके हैं।

Advertisement

सरकारी महकमे में अहम हैं IAS अखिल अरोड़ा

गहलोत के बजट को बनाने में केके पाठक और अखिल अरोड़ा ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि वसुंधरा राजे जब सीएम थीं, तब IAS अखिल अरोड़ा को काफी बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। वे 21 दिसंबर 2013 को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव बने थे। इसके बाद 20 जनवरी 2017 को उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग का प्रमुख शासन सचिव का पद संभाला था। जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब गहलोत सरकार ने इनकी जिम्मेदारी बदल दी थी, लेकिन अखिल अरोड़ा सरकारी महकमे के कितने अहम अधिकारी है इस बजट में पता चल गया है।

कृष्णकांत पाठक के बिना नहीं बन पाता बजट

केके पाठक यानी कृष्णकांत पाठक साल 2013 से जनवरी 2017 तक विशेष सचिव , सार्वजनिक शिकायतों निवारण विभाग,  रहे थे। पूरे पांच साल वे वसुंधरा राजे के साथ रहे। साल 2017 में इन्होंने देवस्थान विभाग की भी जिम्मेदारी निभाई। कांग्रेस के आने के बाद इनकी भूमिका में भी बदलाव किया गया था। लेकिन  बजट में अहम जिम्मेदारी लेकर इन्होंने साबित कर दिया कि वे सरकार में कितने अहम हैं।

.