For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान बजट 2023 : किसानों को 2000 और घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट्स तक मिलेगी मुफ्त बिजली

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कृषि बजट पेश किया। इसमें किसानों को बड़ी राहत दी गई। गहलोत ने प्रदेश में किसानों को हर महीने 2000 यूनिट्स तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा की।
03:26 PM Feb 10, 2023 IST | BHUP SINGH
राजस्थान बजट 2023   किसानों को 2000 और घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट्स तक मिलेगी मुफ्त बिजली

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कृषि बजट पेश किया। इसमें किसानों को बड़ी राहत दी गई। गहलोत ने प्रदेश में किसानों को हर महीने 2000 यूनिट्स तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा की। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इससे प्रदेश के 11 लाख किसाना लाभांवित होंगे। गहलोत ने बजट में कहा कि प्रदेशभर में नए कृषि महाविद्यालय खोले जाएंगे। किसानों को 3 हजार करोड़ का ब्याज रहित लोन भी दिया जाएगा। एसएसपी और डीएपी के नए प्लांट खोले जाएंगे। जयपुर और जोधपुर में आर्गेनिक फॉर्म खुलेंगे।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Budget 2023: गहलोत के जादू के पिटारे से निकला OPS, रोडवेज और बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

लंपी से प्रभावित किसानों को मिलेंगे 40000 रुपए

वहीं गहलोत ने घोषणा की लंपी प्रभावित पशुपालकों को संबल के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। कृषि यंत्र संरक्षण के लिए लाख युवा किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही 5 लाख भूमिहीन किसानों को प्रति परिवार पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। एक लाख किसानों को कृषि यंत्र दिए जाएंगे। कस्टम हायरिंग सेंटर पर युवाओं को ड्रोन के लिए अनुदान मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Budget 2023 Live : लंपी मामले में पशुपालकों को बड़ी राहत, मिलेगा 40 हजार का मुआवजा

500-500 टन क्षमता वाले लगेंगे खाद के प्लांट

गहलोत ने बजट 2023 पेश करते हुए घोषणा कि 500-500 टन क्षमता के एएसपी-डीएपी बनाने के प्लांट लगेंगे। मोबाइल ऐप से फसल खराबी पर गिरदावरी होगी। जोबनेर में नई वेटनरी यूनिवर्सिटी खुलेगी। जयपुर के दुर्गापुरा में उद्यानिकी महाविद्यालय खोला जाएगा। 22 हजार करोड़ रुपए के अल्पकालीन फसली ऋण दिए जाएंगे।

.