For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Assembly Result: कांग्रेस के मंत्रियों की हालत खराब, जनता ने बैठाया घर

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच कांग्रेस के ज्यादत्तर मंत्री चुनाव हार गए है। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों को लेकर जनता में खासा असंतोष देखने को मिला है।
05:17 PM Dec 03, 2023 IST | Avdhesh
rajasthan assembly result  कांग्रेस के मंत्रियों की हालत खराब  जनता ने बैठाया घर

Rajasthan Assembly Result: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच कांग्रेस के ज्यादत्तर मंत्री चुनाव हार गए है। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों को लेकर जनता में खासा असंतोष देखने को मिला है। जनता ने गहलोत सरकार इन मंत्रियों को जनता का वणक्कम यानि टाटा बाय बाय बोल दिया है।

Advertisement

खाजूवाला से गोविन्द राम मेघवाल हारे

खाजूवाला विधानसभा सीट से बीजेपी के डॉ. विश्वनाथ मेघवाल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री गोविंद राम मेघवाल को हराया है। इस बार इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहा है। यहां प्रचार के दौरान राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था।

कोलायत से भंवर सिंह भाटी हारे

कोलायत से कांग्रेस के भंवर सिंह भाटी हार गये। बीजेपी से अंशुमान भाटी और कांग्रेस से भंवर सिंह भाटी के बीच टक्कर सीधी टक्कर थी।

सपोटरा से मंत्री रमेश मीणा हारे

राजस्थान की सपोटरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार हंसराज मीणा ने करीबी अंतर से जीत हासिल की है। हंसराज मीणा को 90123 वोट हासिल हुए हैं और इन्‍होंने कांग्रेस के उम्‍मीदवार मंत्री रमेश मीणा को करीबी अंतर से हराया है।

लालसोट में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

लालसोट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामविलास ने कांग्रेस प्रत्याशी परसादी लाल मीणा को हराया। भाजपा प्रत्याशी रामविलास को कुल 93513 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी परसादी लाल मीणा को 51213 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी परसादी लाल मीणा को कुल 42300 वोट मिले।

कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह चुनाव हारे

डीग कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. शैलेष सिंह 8479 वोटों से जीत दर्ज की। कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है।

बानसूर - शकुंतला रावत

बानसूर से मंत्री शंकुतला रावत चुनाव हार गई है। यहां पर बीजेपी के देवी सिंह शेखावत ने जीत दर्ज की है।

प्रताप सिंह खाचरियावास चुनाव हारे

सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास चुनाव हार गए है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार गोपाल शर्मा ने जीत दर्ज की है।

ममता भूपेश भारी मतों से हारी

सिकराय से कांग्रेस प्रत्याशी व महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश को हराकर भाजपा के विक्रम बंसीवाल को जीत दर्ज की। भाजपा के विक्रम बंसीवाल को कुल 91040 मत मिले। उन्होंने भाजपा के विक्रम बंसीवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश को 9567 मतों से हराया। वहीं ममता भूपेश को कुल 81473 वोट मिले।

मंत्री राजेंद्र सिंह यादव हारे

कोटपूतली विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के हंसराज पटेल ने चुनाव जीत लिया है। उन्होने मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को 321 वोटों से हराया। जीतने के बाद बीजेपी प्रत्याशियों में जमकर उत्साह दिखा।

.