For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Assembly Budget Session : लंपी बीमारी पर मंत्री कटारिया ने सदन में पेश किए आंकड़े

04:56 PM Jan 30, 2023 IST | Jyoti sharma
rajasthan assembly budget session   लंपी बीमारी पर मंत्री कटारिया ने सदन में पेश किए आंकड़े

Rajasthan Assembly Budget Session : आज विधानसभा की कार्यवाही में लंपी बीमारी का भी मुद्दा उठाया गया। कृषि और पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने सदन में इससे संबंधित आकंड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि राजस्थान में पशुओं में लंपी से बचाव के लिए एक करोड़ से ज्यादा गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया है।

Advertisement

अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा गोवंशों को किया गया वैक्सीनेटेड

कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया ने सदन में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में लंपी रोग के नियंत्रण और रोकथाम के लिए गोवंशीय पशुओं को गोट-पॉक्स का टीका लगाया गया। दिसंबर 2022 तक 1 करोड़ 6 लाख से ज्यादा गोवंश को वैक्सीनेटेड किया गया। उन्होंने कहा कि इसके खर्च में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 60-40 फीसदी होती है। इस बीमारी के चलते राज्य में साल 2022 में 76030 मवेशियों की मौत हुई। 31 दिसंबर 2022 तक 15 लाख 67 हजार 217 मवेशी इस बीमारी की चपेट में आए। इनमें से 14,91,187 ठीक हो गए और 76030 की मौत हो गई।

सबसे ज्यादा जोधपुर में फैली बीमारी

मंत्री कटारिया ने बताया कि लंपी बीमारी से जोधपुर में सबसे ज्यादा 1 लाख 15 हजार 864 मवेशी चपेट में आए और 4 हजार 159 मवेशियों की मौत हो गई। कटारिया ने बताया कि राज्य में जिन पशुपालकों के गोवंश लंपी रोग से मारे गए। उन्हें पशु खरीदने के लिए आसान दरों पर कर्ज दिए जाने के संबंध में फैसला अभी नहीं किया गया है।

.