For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जयपुर, दीनदयाल स्मृति व्याख्यान में होंगे शामिल

03:18 PM Feb 11, 2023 IST | Jyoti sharma
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जयपुर  दीनदयाल स्मृति व्याख्यान में होंगे शामिल

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज जयपुर दौरे पर हैं। वे आज दोपहर करीब पौने दो बजे इंडिगो की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचें। यहां पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अश्विनी वैष्णव धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement

इसके बाद शाम चार बजे वैष्णव धानक्या पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, समाजसेवी सुमेर सिंह शेखावत भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसमें भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।

बता दें कि आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी अमृतपेक्स 2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में डिजिटल क्षेत्र में बहुत बदलाव आया है। हमें बहुत तेज़ी से नए माध्यम से जुड़ना है, नई प्रणाली के जरिए युवाओं के साथ हमें जुड़ना है। हम एक डिजिटल फिलाटेलिक प्रदर्शनी शुरू करने वाले हैं, जिसमें हर हफ्ते पोस्टल पर एक रील निकलेगी, जिससे युवा पोस्टल के इतिहास से जुड़ सकेंगे।

.