For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'I.N.D.I.A अलायंस से घबराई मोदी सरकार'…ब्रसेल्स में राहुल बोले- भारत में गांधी-गोडसे विजन के बीच जंग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप के दौरे पर हैं। शुक्रवार को ब्रसेल्स के राहुल गांधी ने एक प्रेस क्लब में बयान देते हुए कहा- भारत में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई है।
06:43 PM Sep 08, 2023 IST | Kunal bhatnagar
 i n d i a अलायंस से घबराई मोदी सरकार …ब्रसेल्स में राहुल बोले  भारत में गांधी गोडसे विजन के बीच जंग

Rahul Gandhi Europe Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप के दौरे पर हैं। शुक्रवार को ब्रसेल्स के राहुल गांधी ने एक प्रेस क्लब में बयान देते हुए कहा- भारत में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई है। लोकतंत्र और संस्थान पर हमला हुआ है। हिंसा-भेदभाव बढ़ा है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और निचली जातियां पर हमला किया जा रहा है।

Advertisement

इंडिया अलायंस से घबराई सरकार

राहुल ने कहा कि इंडिया अलायंस को लेकर सरकार घबराई हुई है। हम भारत की आवाज हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। इसीलिए वो देश का नाम बदलना चाहते हैं। यह पूरा मुद्दा अडाणी पर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हुआ, जिससे देश का ध्यान भटकाया जा सके।

संबोधन की कुछ और खास बातें…

  • कई लोग वापस गरीबी में धकेल दिए गए है। भारत में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।
  • भारत के नेचर को बदलने की कोशिश की जा रही है।सरकार ने G20 के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया। इससे साबित होता है कि वो देश की 60% जनता का नेतृत्व करने वालों को महत्व नहीं देते हैं। यह सरकार की सोच को भी दर्शाता है।
  • G20 की अध्यक्षता मिलना देश के लिए अच्छी बात है।
  • कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हमारे अलावा इससे किसी और का कुछ लेना-देना नहीं है।
  • हम रूस-यूक्रेन जंग पर देश के रुख का समर्थन करते हैं। रूस से हमारे अच्छे रिश्ते हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे पर वही स्टैंड लेता जो सरकार ने लिया है।
  • भारत एक बड़ा देश है। हमारे कई देशों के साथ संबंध और पार्टनरशिप है। भारत का हक है कि वो जिससे चाहे उससे रिश्ते रख सकता है।

कांग्रेस सांसद नीदरलैंड भी जाएंगे

सूत्रों के मुताबिक, 10 सितंबर को राहुल गांधी नीदरलैंड के लिए रवाना हो सकते है। वहां राहुल 400 साल पुरानी लीडेन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे और छात्रों से बातचीत करेंगे। 11 सितंबर को कांग्रेस नेता नॉर्वे जाएंगे। जहां वह ओस्लो में देश के सांसदों से मुलाकात करेंगे और प्रवासियों के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

G20 की बैठक में नहीं बुलाया

राहुल गांधी ने जी 20 में रात्रिभोज पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं करने को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन को जी20 शिखर सम्मेलन में न बुलाना इस बात का सबूत है कि सरकार देश की 60 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को महत्व नहीं देती।

खड़गे को जी 20 डिनर में न बुलाए जाने के सवाल पर राहुल गांधी ने आगे कहा, 'इसमें अलग क्या है? उन्होंने (सरकार ने) विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है।

आगे राहुल गांधी ने कहा कि यह आपको बताता है कि वे उन नेताओं (विपक्ष) को महत्व नहीं देते जो भारत की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह ऐसी चीज़ है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए। उन्हें ऐसा करने की जरूरत क्यों महसूस होती है और इसके पीछे क्या सोच है?

कांग्रेस सांसद नीदरलैंड भी जाएंगे

सूत्रों के मुताबिक, 10 सितंबर को राहुल गांधी नीदरलैंड के लिए रवाना हो सकते है। वहां राहुल 400 साल पुरानी लीडेन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे और छात्रों से बातचीत करेंगे। 11 सितंबर को कांग्रेस नेता नॉर्वे जाएंगे। जहां वह ओस्लो में देश के सांसदों से मुलाकात करेंगे और प्रवासियों के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

.