For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सफल हुई भारत जोड़ो यात्रा! राहुल ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा

01:02 PM Jan 29, 2023 IST | Supriya Sarkaar
सफल हुई भारत जोड़ो यात्रा  राहुल ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में लाल चौक में तिरंगा फहराया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा रखी गई। बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा कल यानी 30 जनवरी को समाप्त होगी। वहीं इससे एक दिन पहल राहुल ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया है।

Advertisement

प्रियंका गांधी भी रही मौजूद

आपको बता दें कि तिरंगा फहराने से पहले राहुल ने सोनावर में यात्रा से 30 मिनट का विश्राम किया। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आज़ाद रोड पर मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान उनकी बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा मौजूद रही। साथ ही पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेता भी मौजूद रहे।

लाल चौक पर रखी गई कड़ी सुरक्षा 

तिरंगा फहराने का राहुल गांधी का यह कार्यक्रम करीब 10 मिनट तक चला। इस कार्यक्रम के लिए पहले से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि शनिवार को ही लाल चौक की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया था। साथ ही सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह रोक दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आस-पास की सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी बंद कर दिया गया था।

(Also Read- राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदला, इस बार 2 महीने के लिए खुलेगा ‘अमृत उद्यान’)

.