For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rahul Gandhi Yatra: मणिपुर से राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू, 67 दिन में करेंगे 6,713KM का सफर

Rahul Gandhi Yatra: राहुल गांधी ने आज मणिपुर से शुरू की अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा।' यह यात्रा करीब 67 दिन के सफर में 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।
11:10 AM Jan 14, 2024 IST | BHUP SINGH
rahul gandhi yatra  मणिपुर से राहुल गांधी की  भारत जोड़ो न्याय यात्रा  शुरू  67 दिन में करेंगे 6 713km का सफर

Rahul Gandhi Yatra: राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी। उस दौरान कन्याकुमारी से दिल्ली के लाल किले तक कांग्रेस के दिग्गजों ने 3,122 किमी की यात्रा तय की थी। वहीं अब लोकसभा चुनाव से पहले यानी आज से राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत की है। यह यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी जो लगभग दो महीने में पूरी होगी।

Advertisement

थौबल जिले से शुरू होगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होगी और मुंबई तक जाएगी। पहले यह यात्रा इंफाल से शुरू होने वाली थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने की वजह से अब थौबल के खोंगजम युद्ध स्मारक से शुरू होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-‘पार्टी के साथ मेरा 55 साल पुराना रिश्ता खत्म…’ मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, शिवसेना में होंगे शामिल

राहुल की संगठन में जान झोकनी की कोशिश

राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के जरिए इंडिया संगठन में जान झोकने की कोशिश करेंगे। हालांकि, ये आने वाले लोकसभा चुनाव के रिजल्ट ही बताएंगे कि यात्रा कितनी सफल रहती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

67 दिन तक चलेगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' करीब 67 दिन तक चलेगी। इस दौरान कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा 20 मार्च को समाप्त होगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दक्षिण के कई राज्यों को कवर करेगी। इस दौरान 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर यात्रा गुजरने वाली है। पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से शुरू हुई थी। कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की थी और इस मणिपुर से शुरू की है।

कांग्रेस ने कहा, अन्याय के खिलाफ है यह यात्रा

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि पछले 10 साल में हुए राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अन्याय के विराधे में यह यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृतकाल के सपने दिखाते हैं, लेकिन हकीकत में देश में अन्याय का माहौल बना हुआ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन वंचितों और पीड़ितों को आवाज देने की कोशिश है जो पिछले 10 साल से अन्याय काल है न कि अमृत काल। हम जनता को न्याय देने के लिए लड़ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘जो लोग राम को नहीं मानते वह संविधान का अपमान कर रहे…’ जयपुर में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

.