होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने कहा - सुरक्षा को लेकर पुलिस के इंतजाम ध्वस्त, रद्द करनी पड़ी यात्रा

03:47 PM Jan 27, 2023 IST | Jyoti sharma

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 132 वां दिन है। आज यह यात्रा रामबन से अनंतनाग तक निकाली गई। लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें अनंतनाग में इस यात्रा को रद्द करना पड़ा।जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्हें पुलिस की गाड़ी में जाना पड़ा। इसे लेकर आज कांग्रेस की तरफ से प्रेस कांफ्रेस की गई। जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि अनंतनाग में उनकी सुरक्षा के लिए जो इंतजाम पुलिस ने किए, वह ध्वस्त हो गए इसलिए उन्हें यह यात्रा रद्द करनी पड़ी।

‘हमें सुरक्षाकर्मी दिखाई ही नहीं दिए’

उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि शनिवार और रविवार को इस यात्रा और इससे जुड़े कार्यक्रमों में ऐसा नहीं होना चाहिए। इसका पुलिस पूरा ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा का शानदार स्वागत किया गया। सुबह से ही यहां लोग जमा हुए थे और हम यात्रा करने के लिए उत्सुक थे। लेकिन जो पुलिसकर्मी जो यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरे के पास रहते हैं, वह हमसे दूर चले गए वे दिखाई ही नहीं दिए। ये दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि पुलिस का इंतजाम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

‘अब आगे ऐसा नहीं होना चाहिए’

राहुल गांधी ने कहा कि मेरी सुरक्षा से जुड़े लोग इससे असहज हो गए थे और उन्होंने कहा कि मैं आगे यात्रा नहीं करूं। इसलिए मुझे अपनी यात्रा आज रद्द करनी पड़ी। दूसरे लोगों ने इस यात्रा को आगे बढ़ाया। राहुल गांधी ने कहा कि यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पुलिस की भूमिका की गारंटी दे। मेरे लिए बहुत मुश्किल है कि मैं अपनी सुरक्षा में लगे लोगों के सुझावों के खिलाफ चला जाऊं। मुझे मालूम नहीं, ऐसा क्यों हुआ। लेकिन कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होगा। यहां राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे।

Next Article