होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

विधायक रफीक खान पर बिफरे राहुल गांधी, देखें वीडियो

04:07 PM Dec 05, 2022 IST | jyoti-sharma

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान  के झालावाड़ में निकाली जा रही है। आज सुबह यह यात्रा काली तलाई से बाली बोरडा तक निकाली गई, इस दौरान कैमरे में कुछ ऐसा रिकॉर्ड हो गया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में राहुल गांधी यात्रा में अपने साथ चल रहे जयपुर के आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रफीक खान पर भड़कते नजर आ रहे हैं। ऐसा राहुल गांधी ने क्यों किया वो बताने से पहले आप यह वीडियो देखिए।

दरअसल राहुल गांधी यात्रा के दौरान अपने साथ चले एक नेता से कुछ बातचीत कर रहे थे लेकिन राहुल गांधी की दूसरे साइड में साथ ही चल रहे आदर्श नदर विधायक रफीक खान उनसे बात करने के लिए बार-बार उन्हें टोक रहे थे। राहुल गांधी अपनी बातचीत के दौरान बार-बार टोके जाने पर नाराज हो गए और उन्होंने झल्लाते हुए रफीक खान को रुक जाने को कहा। इतना कहने के बाद राहुल गांधी के साथ चल रहे उनके बॉडीगार्ड ने रफीक खान को राहुल गांधी से दूर कर दिया।

वहीं अब इस वीडियो पर ट्विटर यूजर तरह –तरह के कमेंट भी कर रहे  हैं। एक ट्विटर यूजर नाराज अहमद ने लिखा कि मुसलमानों के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेगा भारत। तो एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है कि वो भारत के नागरिक नहीं हो वरना राहुल बाबा तो भारत जोड़ने निकले हैं।

सुबह हुई थी प्रेस कांफ्रेंस

बता दें कि झालवाड़ के बोरदा से भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई है। यात्रा में राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा, सचिन पायलट, प्रताप सिंह खाचरियावास समेत सभी मंत्री और पदाधिकारी मौजूद हैं। सुबह यात्रा से ब्रेक लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस यात्रा का 8 और 17 दिसंबर को ब्रेक रहेगा। कल 7 और 18 दिसंबर को फिर से प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों को मजबूती देने के लिए निकाली जा रही है।

राजनीति तानाशाही आज की हकीकत बन गई है। इसी का नतीजा है कि वन नेशन वन मैन, यानी एक ही व्यक्ति को सारे अधिकार दिए जा रहे हैं। राहुल गांधी इस यात्रा मुख्य यात्री हैं। पूरे देश की निगाहें उन पर हैं। इसका असर कांग्रेस के संगठन पर पड़ रहा है। अब आगे चुनाव होने वाले हैं तो कई लोगों को यह लग रहा है कि यह चुनाव के मद्देनजर निकाली जा रही है। मैं बता दूं कि यह कोई चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है। यह सिर्फ लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। 26 जनवरी तक यह यात्रा समाप्त हो रही है। 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत होगी।

Next Article