For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जम्मू में बर्फबारी के बीच राहुल और प्रियंका की मस्ती..देखें तस्वीरें

12:44 PM Jan 30, 2023 IST | Jyoti sharma
जम्मू में बर्फबारी के बीच राहुल और प्रियंका की मस्ती  देखें तस्वीरें

जम्मू में आज भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया है। आज राहुल गांधी और अध्यक्ष खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान बर्फबारी भी होती रही। कई नेता छाता लिए हुए इस समारोह में शामिल हुए। लेकिन इस बर्फबारी ने जम्मू को मौसम तो खुशनुमा और बेहद खूबसूरत कर दिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस बर्फबारी की जमकर लुत्फ उठाते हुए भी नजर आए, जिसकी बेहद प्यारी तस्वीरें भारत जोड़ो यात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई हैं।

Advertisement

राहुल गांधी प्रियंका गांधी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, लोग भी इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में राहुल और प्रियंका बर्फबारी में जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के जरिए राहुल गांधी की राजनीतिक छवि से इतर इमेज लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 135 वें दिन जम्मू में समापन हो गया है। आज जम्मू के कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया।

राहुल गांधी ने यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। भारत जोड़ो यात्रा के समापन की खुशी हर किसी के चहरे पर दिखाई दे रही है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का 135 दिनों के बाद समापन हो रहा है। यह यात्रा 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में संपन्न हुई। सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी है।

.