होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद राहुल-प्रियंका ने मंदिर और दरगाह में किए दर्शन

03:06 PM Jan 31, 2023 IST | Jyoti sharma

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू में समापन हो गया है। इस मौके पर राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जम्मू के गांदेरबल  के खीर भवानी मंदिर में दर्शन किए। इसके अलावा हजरतबल दरगाह में भी वे दोनों गए।

राहुल-प्रियंका अपने होटल से पहले मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में तुल्लामुला इलाका स्थित रागन्या देवी मंदिर के लिए निकले, जो माता खीर भवानी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस दौरान कांग्रेस के दूसरे नेता भी उनके साथ थे। बता दें कि यह मंदिर श्रीनगर से 28 किलोमीटर दूर स्थित है।

बेहद निजी रखी गई है तीर्थ यात्रा

इस मंदिर की कश्मीर पंडितों में काफी मान्यता है। उनका मानना है कि मंदिर के नीचे मौजूद कुंड के पानी का रंग घाटी में मौजूदा स्थिति का संकेत देता है। हालांकि कुंड के पानी के अधिकतर रंग का कोई विशेष महत्व नहीं होता है लेकिन पानी का रंग काला या गहरा हो जाना कश्मीर के लिए बुरे समय का संकेत माना जाता है। बाद में वे यहां प्रसिद्ध डल झील के पास स्थित हजरतबल दरगाह पहुंचे। ऐसी मान्यता है यहां पैगंबर मोहम्मद के अवशेष हैं जिसके कारण घाटी के मुस्लिम समुदाय की इससे गहरी आस्था जुड़ी है। अधिकारियों का कहना है कि राहुल प्रियंका की यह यात्रा बेहद निजी रखी गई है।

Next Article