For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

हेरिटेज अंदाज, आलीशान सुविधाएं…10 लाख तक कमरे का किराया, इस होटल में फेरे लेंगे राघव-परिणीति

हेरिटेज अंदाज, आलीशान सुविधाएं…10 लाख तक कमरे का किराया, इस होटल में फेरे लेंगे राघव-परिणीति
06:32 PM Sep 06, 2023 IST | Sanjay Raiswal
हेरिटेज अंदाज  आलीशान सुविधाएं…10 लाख तक कमरे का किराया  इस होटल में फेरे लेंगे राघव परिणीति

नई दिल्ली। राजस्थान के महल आजकल आम और खास दोनों की ही पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुके है। यहां पर होने वाली हर शादी बिल्कुल शाही अंदाज में की जाती हैं। इसलिए ज्यादातर सेलिब्रिटी यहां आकर शादियां कर रहे है। असल में यहां की सभ्यता और संस्कृति लोगों को बहुत भाती है। जिसके चलते यहां पर आलीशान शादियां होती रहती हैं।

Advertisement

बॉलीवुड के कई ऐसे सेलिब्रिटी है, जो राजस्थान में शादी कर चुके है। पिछले साल बॉलीवुड की बॉबी डॉल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी। वहीं उससे पहले बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन में बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। वहीं अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी शादी करने जा रही है।

इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधेंगे दोनों

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंधेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शादी की रस्में 23 और 24 सितंबर को राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर के होटल लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होंगी।

बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले राघव-परिणीति खुद उदयपुर आकर होटल्स की लोकेशन देखकर बुकिंग की थी। बुकिंग के बाद अब दोनों होटल्स में शादी की अलग-अलग रस्मों की तैयारी शुरू कर दी गई है। उदयपुर के विश्व प्रसिद्ध होटल लीला पैलेस और उदयविलास में 23 और 24 सितंबर को शादी के समारोह होंगे।

इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा, परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ शादी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

200 से ज्यादा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, इस शादी में 200 से ज्यादा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनमें 50 से ज्यादा राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग बतौर वीवीआईपी गेस्ट शामिल हो सकते हैं।

दो होटल्स के अलावा आसपास की 3 होटल्स में भी बुकिंग करवाई

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, इन दो होटल्स के अलावा आसपास की 3 होटल्स में भी बुकिंग करवाई गई है। 23 सितंबर को उदयपुर में हल्दी-मेहंदी और महिला संगीत की रस्में होंगी। शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन होगा। परिणीति-राघव के विवाह के कार्यक्रम जहां लीला पैलेस होटल में आयोजित होंगे, तो वहीं मेहमानों को ठहराने के लिए उदयविलास होटल को बुक किया गया है। उदयपुर के फाइव स्टार होटलों में शुमार लीला पैलेस और उदयविलास को अब शादी के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

30 हजार से 10 लाख तक होटल के एक रूम का किराया

जिस होटल में परिणीति-राघव शादी करने जा रहे है, वहां के रूम का एक रात ठहरने का किराया आम आदमी के बजट से बाहर है। उदयपुर के लेक पिछोला में बने होटल द लीला पैलेस में मेहमानों के ठहरने के लिए एक रात का किराया करीब 30 हजार रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है। इस लग्जरी होटल में ग्रांडे हेरिटेज गार्डन व्यू रूम का किराया जहां करीब 30 हजार रुपए (Per Night) है, वहीं महाराजा सुइट का किराया 9 लाख रुपए (Per Night) से ज्यादा है। यानी टैक्स मिलाकर 10 लाख रुपए से अधिक है।

बता दें कि 13 मई 2023 को​ परिणीति-राघव की रिंग सेरेमनी दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में हुई थी। सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब में उनके समकक्ष भगवंत मान समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे सहित कई नामचीन लोग शामिल हुए थे।

.