होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर में हत्या की बड़ी वारदात, RAC के जवान को मारकर सड़क पर फेंका, एक महीने में तीसरी घटना

12:43 PM Oct 08, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में आरएसी के एक जवान की हत्या का मामला सामने आया है। जवान का शव जमवारामगढ़ के जयसिंहपुरा खोर इलाके में सायपुरा स्थित पालेडा मोड़ के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जवान के शव पर चोटों के कई निशान है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करवाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। एफएसएल की टीम ने मौके से कई साक्ष्य लिए।

RAC की 4वीं बटालियन में तैनात मृतक...

एसीपी आमेर आदित्य पुनिया ने बताया कि मृतक जवान की शिनाख्त अमर सिंह (40) के रूप में हुई है। मृतक अमर सिंह चैनपुरा स्थित आरएसी की 4वीं बटालियन में तैनात था। मृतक के शरीर पर जगह-जगह धारदार हथियार के चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की पहचान होने पर आरएसी के अधिकारियों को उसकी जानकारी दे दी गई हैं। मृतक अमर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हैं। मौत होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कही जा सकती हैं।

यह खबर भी पढ़ें :- किन्नर के प्रेम में बना कातिल…जयपुर में अधजले शव का खुलासा, दूसरे के साथ रहने लगी नीलू तो परेशान हुआ बॉयफ्रेंड

एक महीने में यह तीसरी घटना...

बता दें कि पिछले एक महीने में तीन से अधिक बॉडी मिल चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां पर पुलिस गश्त नहीं होने के कारण यहां पर अपराध हो रहे हैं। स्थानीय निवासी मुकेश मीणा ने बताया कि वह सुबह घूमने के लिए निकला था। झाड़ियों में कुछ कुत्ते जोर-जोर से भौंक रहे थे। वहां जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद स्थानीय लोगों को भी मौके पर बुलाया। मृतक के शरीर और चेहरे पर कई जगह पर कट के निशान थे। जिससे लग रहा है कि उसकी चाकू से वार कर के हत्या की गई होगी। यह जगह सुनसान होने के कारण यहां पर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले एक किन्नर को भी यहीं पास में जला दिया गया था।

यह खबर भी पढ़ें :- Jaipur: नाहरगढ़ की पहाड़ियों में हड़कंप! सूटकेस में मिली युवती की लाश, 4 महीने पहले दिल्ली से आई थी

घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला शव...

एसीपी आमेर आदित्य पुनिया ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में जवान की हत्या धारदार हथियारों से किए जाने की बात सामने आई है। शनिवार देर रात अमर सिंह के पास किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था। लेकिन, उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अलसुबह उसके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसका शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। अमर सिंह के सिर और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोटों के निशान हैं। अमर सिंह की हत्या की सूचना के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

Next Article