होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

मरीजों की सुरक्षा पर सवाल : डॉक्टर बन युवती से की छेड़छाड़!

प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में एक बार फिर मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा हैं।
08:38 AM Apr 10, 2023 IST | Anil Prajapat

SMS Hospital : जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में एक बार फिर मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा हैं। अस्पताल के एक वार्ड में बदमाश ने डॉक्टर बन प्रवेश किया और वहां भर्ती युवती से इलाज के बहाने छेड़छाड़ की। हालांकि, बदमाश आसिफ अहमद खान को एसएमएस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ईस्ट ज्ञानचन्द यादव ने बताया कि एक व्यक्ति ने एसएमएस थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। वह किसी काम से अस्पताल के नीचे गए थे। वह वापस आए तो पीड़िता ने अपने पिता को बताया कि वह जब बेड पर सोई हुई थी, तभी एक बदमाश उसके पास आया और एप्रेन पहने हुए बदमाश ने अपने आप को डॉक्टर बताकर बीमारी के बारे में पूछा। बीमारी का ईलाज करने के नाम पर युवती से छेड़छाड़ की।

ये खबर भी पढ़ें:-पायलट चले सिंधिया की राह…छोड़ सकते हैं कांग्रेस का हाथ!

इसका अंदेशा होने पर वह चिल्लाई तो बदमाश वार्ड से भाग गया। थानाधिकारी नवरत्न धोलिया ने अनुसंधान कर बदमाश आसिफ अहमद खान पुत्र सलीम खान उम्र 47 साल निवासी इमलीपाड़ा मस्जिद के पास मलारना डूंगर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसने पूछताछ में बताया कि वह अस्पताल में मरीज बन कर घूमता रहता था और भीड़-भाड़ वाली जगहों में छेड़छाड़ कर भाग जाता था।

इसी दौरान वह अस्पताल के एक वार्ड में घुस गया। जहां, पर भर्ती युवती के साथ डॉक्टर बनकर चेक अप करने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। बदमाश ने बस, ट्रेनों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेंड में अकेली महिलओं के साथ छेडछाड की कई घटनाएं करना बताया है। यह आदतन है।

ये खबर भी पढ़ें:-कोरोना का खतरा! प्रदेश में चौथे दिन भी मिले 100 से अधिक रोगी, आज और कल अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

Next Article