होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बानसूर में रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 8 लोग घायल

बानसूर के गांव रघुनाथपुरा में रास्ते के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के 8 जने घायल हो गए। जिनमें 12 साल बच्चा, 4 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है।
12:58 PM Mar 01, 2023 IST | Anil Prajapat

अलवर। बानसूर के गांव रघुनाथपुरा में रास्ते के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के 8 जने घायल हो गए। जिनमें 12 साल बच्चा, 4 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है। झगड़े की सूचना मिलते ही हरसोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक रास्ते को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। लेकिन, बुधवार को दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया और जमकर लाठी भाटा जंग हुई।

इस झगड़े में करीब 8 लोग घायल हो गए। घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां से रामनिवास पुत्र ख्यालीराम उम्र 35 साल और रामप्रताप पुत्र ख्यालीराम उम्र 33 साल को गंभीर हालत में कोटपूतली रेफर कर दिया। इधर, पीड़ित परिवार ने बानूसर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि इस बारे में प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन कोई कदम नही उठाया गया। उसी का परिणाम है कि आज सुबह हुए झगड़े में आठ लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित गुर्जर ने बताया कि रामनिवास के सिर में 8 टांके आए हैं। जबकि रामप्रताप पुत्र ख्यालीराम का हाथ फैक्चर हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली।

बानसूर प्रशासन पर लगाया आरोप

पीड़ित घायल रामप्रताप ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कि रास्ते के विवाद को लेकर बानसूर प्रशासन को पहले ही अवगत कराया गया था। लेकिन, कोई कदम नहीं उठाया गया। आज सुबह दो-तीन ट्रैक्टरों से लोग आए और जबरदस्ती रास्ते में कचरा डालने को लेकर उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। करीब 15 लोगों ने एक ही परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें 8 लोग घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें:-शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामला : पुलिस को मिली एक ओर बड़ी सफलता, 8 लाख में सारण से पेपर खरीदने वाला पटवारी अरेस्ट

Next Article