होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

करौली में झोलाछाप डॉक्टर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या, पत्नी से अवैध संबंध के शक में उतारा मौत के घाट

07:15 PM Jan 26, 2024 IST | Sanjay Raiswal

करौली। राजस्थान के करौली में एक झोलाछाप डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने झोलाछाप डॉक्टर की कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला करौली जिले के सपोटरा उपखंड के करणपुर क्षेत्र स्थित गोटा गांव का है।

करौली पुलिस अधीक्षक सुरेश मीणा ने बताया कि मृतक महेश माली (35) एमपी के जौरा जिला का रहने वाला था। मृतक महेश माली झोलाछाप डॉक्टर था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे गोटा गांव निवासी रामसिंह माली (36) ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी के वार कर उसकी हत्या दी। मामले में मृतक के परिजनों ने आरोपी सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक साल पहले भगाकर ले गया था…

करौली एसपी ने बताया कि मृतक महेश माली एक साल पहले आरोपी रामसिंह की पत्नी को भगाकर ले गया था। जिसके बाद से ही दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी सुरेश जैफ सहित करणपुर थानाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतक का शव करणपुर सीएचसी पहुंचाया। मृतक के सिर सहित शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Article