For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Allu Arjun की मांग के आगे झुके 'पुष्पा द रूल' के निर्माता, रातों रात बने तीसरे सबसे अमीर एक्टर

03:18 PM Apr 09, 2023 IST | Prasidhi
allu arjun की मांग के आगे झुके  पुष्पा द रूल  के निर्माता  रातों रात बने तीसरे सबसे अमीर एक्टर

‘पुष्पा द राइज’ की शानदार सक्सेस के बाद से ही लोग ‘पुष्पा द रूल’ के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पुष्पा के पार्ट 2 का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसके बाद से हिन्दी सिनेमा हो या साउथ सिनेमा हर तरफ पुष्पा के ही चर्चे हैं। आपको बता दें कि, ‘पुष्पा द रूल’ का टीजर Allu Arjun के जन्मदिन से एक दिन पहले रिलीज किया गया था। इस टीजर के रिलीज होने के बाद तो मानों पूरी इंडस्ट्री में तहलका मच गया हो। आम जनता से लेकर हर बड़ा सितारा इस फिल्म के लिए बेताब है। लेकिन क्या आप जानते हैं उस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन ने कितनी फीस चार्ज की है।

Advertisement

डबल हुई फीस

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि, पुष्पा 2 बड़े पर्दे पर बाहुबली 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को मात दे सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अल्लू अर्जुन ने इस बार पार्ट 2 के लिए 125 करोड़ की भारी रक्म फीस के तौर पर मांगी है। आपको बता दें की साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के लिए अल्लू अर्जुन ने 40 करोड़ फीस ली थी। ऐसा कहा जा रहा है कि, उन्होंने पहले 150 करोड़ की डिमांड की थी लेकिन मानते मानते वो 125 करोड़ पर राजी हो गए।

अब रूल होगा पुष्पा का

फिल्म का टीजर जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। उससे तो यही लग रहा है कि, फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म के टीजर के अंत में पुष्पा कहते हैं कि, ‘अब रूल पुष्पा का।’ जिसे सुनने के बाद हमें यकीन है कि हर किसी के मुंह से केवल वाह ही निकला होगा। आपको बता दें कि, अल्लू अर्जुन को पूरा यकीन है कि ‘पुष्पा द रूल’ ,बाहुबली 2′ और ‘KGF 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अलग अंदाग में दिखे Allu Arjun

‘पुष्पा द रूल’ के नए पोस्टर में Allu Arjun का अवतार काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। नीला शरीर गले में नींबू की माला, माथे पर लाल रंग और आंखओं में गुस्सा। इस लुक को देखने के बाद लोगों के मन में जो ‘पुष्पा द रूल’ के लिए क्रेज जागा है वो काफी हैरान करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि, फिल्म दिसंबर 2023 तक रिलीज हो सकती है।

.