For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ से Priyanka chopra का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

12:35 PM Feb 28, 2023 IST | Prasidhi
वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ से priyanka chopra का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज  एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

हॉलीवुड हो या बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा आज एक ऐसा नाम है जिसे हर कोई जानता है। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका पहली बार वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ से जुड़ा एक सीन शेयर किया है। इस लुक में प्रियंका एक्शन करती नजर आ रही हैं। साथ ही इस सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं।

Advertisement

शेयर किया फर्स्ट लुक

प्रियंका की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘सबसे पहले @citadelonprime @vanityfair #CitadelOnPrime के जरिए से देखें।’ इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद कमाल की नजर आ रही हैं।

जासूस बनी प्रियंका

इस वेब सीरीज में प्रियंका एक जासूस के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं सामने आई इन तस्वीरों में से एक में वो एक्शन करती दिखाई दी। वहीं दूसरी में एक्ट्रेस का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। फैस को देसी गर्ल का ये अंदाज काफई पसंद आ रहा है। साथ ही इस पोस्ट पर जाने-माने सितारे भी कमेंट कर रहे हैं।

प्रियंका की अपकमिंग फिल्में

प्रियंका इस साल सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में नजर आने वाली हैं। वहीं वो हिन्दी फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी दिखाई देंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे।

.