For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की ये क्यूट तस्वीर, भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं फैंस

ग्लोबल स्टार प्रियंका ने अपनी बेटी माल्टी की बहुत ही मनमोहक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में मां और बेटी की बेहतरीन जुगलबंदी दिखाई दे रही है।
01:06 PM Feb 19, 2023 IST | BHUP SINGH
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की ये क्यूट तस्वीर  भर भरकर कमेंट कर रहे हैं फैंस

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन सोशल मीडिया पर अपने और परिवार से जुड़ी नई-नई फोटोज शेयर करती रहती हैं। लंबे समय से अपनी बेटी माल्ती मेरी चोपड़ा जोनस (Maltie Marie Chopra Jonas) का चेहरा कैमरे से छिपाने के बाद अब अभिनेत्री खूब फोटो क्लिक करवा रही हैं। हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी की बहुत ही मनमोहक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में मां और बेटी की बेहतरीन जुगलबंदी दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में बेटी मालती मैरी के साथ प्रियंका ने टॉप एंगल से सेल्फी ली है और दूसरी बिस्तर में ली गई है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-सारा अली से अफेयर और कृति संग डेट करने को लेकर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

फैंस लूटा रहे हैं भर भरकर प्यार

प्रियंका की बेटी के साथ शेयर की गई तस्वीर पर उनके फैंस दिल वाली इमोजी शेयर कर धड़ाधड़ कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक पब्लिक इवेंट में माल्ती मेरी की झलक दिखाई थी। दरअसल, पिछले साल प्रियंका ने जोनस बदर्स के इवेंट हॉलीवुड वॉक ऑफ फ्रेम में भाग लिया था और इसी इवेंट में मालती मैरी के एक साल की होने पर चेहरा पब्लिकली पहली बार दिखाया था। इससे पहले कभी भी प्रियंका और निक ने मालती मैरी की कोई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की थी।

यह खबर भी पढ़ें:-Mayilsamy Passed Away: 57 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन

प्रियंका आने वाले प्रोजेक्ट्स

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा लव अगेन में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ नजर आएंगी। जेम्स सी स्ट्रॉस निर्देशित यह फिल्म 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में लॉन्च होगी। वहीं प्रियंका की एक एक्शन से भरपूर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ भी पाइपलाइन में है। इसके अलावा प्रियंका के पास आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है। वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल होगी।

.