For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

UP Nikay Chunav 2023 : कानपुर में चुनाव के कुछ घंटे पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के पति को गोली मारी, हालत गंभीर

11:37 AM May 11, 2023 IST | Jyoti sharma
up nikay chunav 2023   कानपुर में चुनाव के कुछ घंटे पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के पति को गोली मारी  हालत गंभीर

UP Nikay Chunav 2023 : कानपुर में आज नगर निकाय निकाय चुनाव के वोटिंगा जारी है, लेकिन चुनाव के ठीक कुछ घंटे पहले नगर पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी के पति की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया। प्रत्याशी पति की हालत काफी गंभीर है। कानपुर के सबसे बड़े अस्पताल हैलट में उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

चुनाव कार्यालय जाते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

मामला बीती देर रात पौने 12 बजे का है। घाटमपुर से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी स्नेहलता यादव के पति गजराज यादव को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार दी, गजराज यादव बाइक से चुनाव कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में ही स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियां मार दी। चीख सुनकर आसपास के लोग घरों के बाहर निकले और खून से लथपथ गजराज यादव को पड़ा हुआ देखा। लोगों ने पहले स्थानीय CHC लेकर गए लेकिन यहां से उन्हें लाला लाजपतराय अस्पताल यानी हैलट रेफर कर दिया गया।

गजराज यादव की पत्नी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी स्नेहलता यादव ने बताया कि उनके पति गजराज यादव रात में करीब 11:45 बजे घर से कानपुर रोड पर स्थित रामचंद्र पेट्रोल पंप के पास चुनाव कार्यालय में जा रहे थे। तभी घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर वसंत विहार इलाके में स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाश आए और उन्हें ताबड़तोड़ गोलियां मार दी जो गजराज के बाएं कंधे के नीचे लगी।

चुनावी रंजिश के तहत हुआ हमला

चुनाव के दिन के ठीक पहले इस तरह की घटना से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। थाना प्रभारी घाटमपुर अशोक कुमार दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वारदात के दोनों ही पक्षों को देखा जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली लगने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्नेहलता और इनके पति की पहले की पुरानी रंजिश को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच की जा रही है।

स्नेहलता ने लगाया पति को जान से मारने की कोशिश का आरोप

इधर गजराज की पत्नी और नगर पालिका अध्यक्ष  प्रत्याशी स्नेह यादव ने आरोप लगाया है कि उनके पति गजराज यादव को विपक्षियों ने जान से मारने की कोशिश की है। चुनाव के ठीक एक  दिन पहले इस तरह की घटना से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

.