For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भारत जोड़ो यात्रा के अलवर आगमन की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

10:00 PM Dec 06, 2022 IST | jyoti-sharma
भारत जोड़ो यात्रा के अलवर आगमन की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

अलवर। राहुल गांधी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा के अलवर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें तैयारियों पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।

Advertisement

भंवर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने लिया जायजा

यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने 20 कमेटियां गठित कर ली हैं। इन कमेटी के सदस्यों की घोषणा जल्द हो जाएगी। आज की बैठक में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया। क्योंकि अलवर जिला राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत के लिए उत्साहित है और राजस्थानी परंपरा से स्वागत करने के लिए शहर के लोग तैयार हैं। इधर तैयारियों को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि आज सर्व समाज की बैठक हुई और सभी समाज के लोग इस यात्रा से जुड़ना चाहते हैं। अलवर के लोगों में इस बात को लेकर उत्साह है कि अलवर की परंपरा से भव्य स्वागत किया जाए। उन्होंने बताया कि अलवर की रैली ऐतिहासिक रैली होगी और अलवर जिले का चैलेंज है कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, केरल से भी बड़ी रैली अलवर में होगी।

अलवर की संस्कृति का होगा प्रस्तुतिकरण

आज कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व चेयरमैन सभी को बुलाया गया और सबसे इस बार जुड़े यात्रा की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि अलवर शहर में कटी घाटी से यात्रा शुरू होगी जो भगत सिंह चौराहा मार्ग से होती हुई रामगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान बीच में जगह-जगह स्टेज लगाए जाएंगे जहां खिलाड़ी, स्कूली बच्चे और अन्य राजस्थानी और अलवर की संस्कृति की धरोहर को प्रस्तुत करते हुए झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली से कांग्रेस को काफी फायदा मिलेगा। इस रैली का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी ,महंगाई ,डीजल पेट्रोल की कीमतें और भारत की एकता और अखंडता को बरकरार रखना है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से मिलने जा रहे पूर्व विधायक समेत बीजेपी नेताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, 50 गिरफ्तार

समाज को बांटने का काम कर रही है भाजपा

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटने का काम करते हैं। लेकिन कांग्रेस जोड़ने का काम करती है केंद्र सरकार ने जो वादे किए खोखले निकले हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। देश में नफरत और भय का माहोल है। सबसे बड़ी बात है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओ हर बार नकारात्मक होती है। क्योंकि वह नेगेटिविटी विचारधारा के हैं और उसी तरह नेगेटिव विचारधारा रखते हैं। लेकिन कांग्रेस पूरी तरह पॉजिटिव विचारधारा की है।

(रिपोर्ट- नितिन शर्मा)

.