For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए तैयारी, पीसीसी चीफ डोटासरा की अध्यक्षता में बैठक

12:12 PM Jan 17, 2023 IST | Jyoti sharma
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए तैयारी  पीसीसी चीफ डोटासरा की अध्यक्षता में बैठक

भारत जोड़ो यात्रा की तरह प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के हाथ से जोड़ो अभियान को राजस्थान में ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आज राजस्थान पीसीसी कार्यालय में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। इस बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। बता दें कि नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ पीसीसी चीफ डोटासरा की यह पहली बैठक हो रही है।

Advertisement

26 जनवरी से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

इस बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा ब्लॉक अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक कार्यों और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी कार्यों पर चर्चा भी करेंगे। राहुल गांधी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा जो 2 महीने तक चलेगा। इसके लिए डोटासरा इन 2 महीने में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी चर्चा करेंगे। इस अभियान के लिए जिला समन्वयकों के साथ ब्लॉक समन्वयक भी नियुक्त किए हैं।

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे ब्लॉक अध्यक्ष

जिन ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, उनमें से ज्यादातर अध्यक्षों को अभियान का समन्वयक बनाया गया है। ऐसे में सभी ब्लॉक अध्यक्षों और निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों को इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। ये अध्यक्ष बूथ स्तर तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे और उनकी समस्याओं और सुझावों का रिकॉर्ड तैयार करेंगे।

.