For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कमरे में पति संग सो रही थी गर्भवती महिला, अचानक हुआ कुछ ऐसा... चली गई जान

01:31 PM Jun 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal
कमरे में पति संग सो रही थी गर्भवती महिला  अचानक हुआ कुछ ऐसा    चली गई जान

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में भीषण हादसा हो गया। मकान की छत गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। चार साल का मासूम बच्चा घर के बरामदे में सोने के कारण बच गया। यह घटना देव तलाई गांव का है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, उदय लाल के घर की छत से पानी टपकता था। बारिश का मौसम आने से पहले उदय लाल ने अपने छत की मरम्मत करवाई थी। छत में बजरी और सीमेंट डलवाई थी, पट्टियां उसका वजन सहन न कर सकीं और अचानक से यह हादसा हो गया। घायल उदयलाल ने बताया कि शुक्रवार को उन लोगों ने छत की रिपेयरिंग करवाई थी।

रात को वह पत्नी के साथ घर के अंदर सोया हुआ था। जबकि, उनका 4 साल का बेटा घर के बरामदे में सोया था। इसी दौरान अचानक से छत का मलबा भरभरा के उन पर गिर गया। मलबे में दबने से लाड़ देवी (24) की मौत हो गई। जबकि, उदय लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

7 माह की गर्भवती थी महिला…

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बताया कि अगर दंपति का बेटा बरामदे में न सोया होता तो शायद उसे भी नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने बताया कि लाड़ देवी 7 माह की गर्भवती थी। दो महीने बाद ही उनके घर में नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली वाला थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

.