For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बिग बॉस ओटीटी 2 से पूजा भट्ट को रातों रात निकाला गया, वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

11:00 AM Jul 25, 2023 IST | Prasidhi
बिग बॉस ओटीटी 2 से पूजा भट्ट को रातों रात निकाला गया  वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

बिग बॉस सीजन 13 एक ऐसा सीजन था जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। वहीं अब बॉस ओटीटी 2 ऐसा सीजन बन चुका है जिसे लोग देखने के लिए बेसब्र रहते हैं। इस सीजन में इस बार यूट्यूब के मशहूर चेहरों को भी एंट्री मिली है। वहीं महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट भी सीजन में दिखाई दे रही हैं, लोगों का कहना है कि वो एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर सामने आ रही हैं। पूरे शो में देखा जा सकता है कि, पूजा अपनी बातें बेबाकी से रखती हैं। अब इस बीच खबर आ रही है कि पूजा भट्ट रातोंरात शो से बाहर हो गई हैं। इस खबर के आते फैंस हैरान रह गए हैं और इसके पीछे की जो वजह बताई जा रही है, वह चौंका देने वाली है।

Advertisement

आखिर क्यों पूजा ने छोड़ा शो

रिपोर्ट्स की माने तो, पूजा भट्ट ने मेडिकल रीजन की वजह से शो को अलविदा कह दिया है। इस खबर के आते ही उनके फैन्स निराश हो गए हैं। हालांकि, पूजा एक दमदार खिलाड़ी के तौर पर घर में नज़र आ रही थीं। हालांकि एक्ट्रेस के घर से बेघर होने के बाद कुछ सदस्यों को राहत जरूर मिली होगी। लेकिन आपको बता दें कि, ऑफिशियल तौर पर ऐसी किसी खबर को कंफर्म नहीं किया गया है।

किस पर पड़ेगा पूजा भट्ट के जाने का असर

पूजा भट्ट के जाने से अगर किसी को फरक पड़ेगा तो वो हैं बेबिका। पूजा भट्ट बेबिका के सबसे ज्यादा करीब थीं। हाल ये था कि, बेबिका जब भी कुछ गड़बड़ करती तो केवल पूजा ही थीं जो उनके साथ खड़ी रहती थीं। अब पूजा के बगैर बेबिका अकेले घर में क्या करती हैं, यह देखना वाकई में दिलचस्प होने वाला है।

.