For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बीजेपी की सियासत : अगला नेता प्रतिपक्ष कौन? भाजपा मौन

विधानसभा में अगला नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, इस सवाल पर प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी मौन साधे हुए है।
09:24 AM Mar 09, 2023 IST | Anil Prajapat
बीजेपी की सियासत   अगला नेता प्रतिपक्ष कौन  भाजपा मौन

जयपुर। विधानसभा में अगला नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, इस सवाल पर प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी मौन साधे हुए है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा आलाकमान की तरफ से अभी इस मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है। ऐसे में विधायक दल की बैठकों और निर्णयों का जिम्मा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पास ही रहेगा।
पार्टी नेताओं का मानना है कि वर्तमान सरकार का यह अंतिम बजट सत्र है।

Advertisement

इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही नाममात्र के लिए चलनी है। ऐसे में भाजपा इस पद पर कोई फैसला करके नए विवाद को जन्म नहीं देना चाह रही है। हालांकि पार्टी के एक धड़े का यह भी मानना कि प्रतिपक्ष नेता पद पर किसी अनुसूचित जाति या जनजाति के विधायक को मौका देकर पार्टी मैसेज देने की राजनीति कर सकती है।

कटारिया की विदाई, नहीं हटे होर्डिंग

गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाने के बाद राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली चल रहा है। कटारिया ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है और भाजपा की सदस्यता से भी। इसके बावजूद भी भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कटारिया पार्टी के होर्डिंग्स में नजर आ रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्वमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कटारिया का होर्डिंग भाजपा की अधिकृ त साइट पर लगा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें:-पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र के बेटे ने लगाया राहुल गांधी पर देश के अपमान का आरोप

.