For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भाजपा नेताओं का पलटवार, मिर्धा बोले-'अंत में आलाकमान और गहलोत ही कांग्रेस में बचेंगे'

भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा ने गहलोत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेताओं तक के काम नहीं होते थे।
02:52 PM May 28, 2024 IST | BHUP SINGH
भाजपा नेताओं का पलटवार  मिर्धा बोले  अंत में आलाकमान और गहलोत ही कांग्रेस में बचेंगे

जयपुर। भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा ने गहलोत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेताओं तक के काम नहीं होते थे। कांग्रेसी नेताओं ने अपना मान सम्मान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ी और भाजपा का दामन थामा, इसके जिम्मेदार गहलोत ही हैं। कांग्रेस राज में जिसने सत्ता का सुख भोगा है, वह आपके पॉलिटिकल पापा हैं। उनका ही काम आप ने किया और नागौर में इनकों ही आगे बढ़ाया। हमने और कांग्रेस के कई नेताओं ने खून पसीने से कांग्रेस को सींचा था।

Advertisement

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में हमारा कोई स्वार्थ नहीं है। आपको 4 जून से पहले ही जितनी बयानबाजी करनी है कर लो, उसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। आपकी परफॉरमेंस का पता जालौर में चलने वाला है। निकम्मा, नकारा और गद्दार शब्द तो आप पहले भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं के लिए भी बोल चुके है।

यह खबर भी पढ़ें:-CM भजनलाल हुए शख्त, बिजली-पानी की सप्लाई सुनिश्चित किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ें अफसर

आप ने जमीर बेच कर 5 साल एक टांग पर सरकार चलाई, उसका लोगों ने आपको जवाब दिया और सत्ता से बाहर कर दिया। जिस कौम की आबादी राजस्थान में 23-24 प्रतिशत है, उसको खत्म करने का काम आप ने ही किया। राजस्थान में कांग्रेस की दुर्गति के जिम्मेदार आप ही है। आप के इन जुमलों से अंत में कांग्रेस पार्टी में आप और आलाकमान ही बचेंगे। जनता जानती है, कि आलाकमान को नीचे झुकाने का काम भी आप ने ही किया।

दूसरे राज्यों में बाप पार्टी से क्यों समझौता नहीं किया

बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र जीत मालवीय ने अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के निर्देशों के विरोध में 25 सितंबर 2022 को चेताने वाले और उनके दूत को बैरंग लौटाने वाले गहलोत जी आप ही थे। सभी कांग्रेसी कांग्रेस पार्टी की नीतियों से दुखी होकर छोड़कर गए। कांग्रेस पार्टी ने एमपी, गुजरात और राजस्थान के अन्य जिलों में बाप पार्टी से समझौता नहीं किया, सिर्फ बांसवाड़ा में किया।

अशोक गहलोत बोखलाए हुए हैं

पूर्व सांसद गोपालसिंह ईडवा ने गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत बोखलाए हुए हैं। प्रदेश की जनता इनको और इनके घोटालों को जान गई है। अब ये पूरी तरह एक्सपोज़ हो गये है। जब से भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का पद सम्भाला है तब से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है इससे अशोक गहलोत बोखला गये है। इनके राज में जितने घोटाले हुए वो प्रदेश की जनता जानती है।

भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोडे़ पिछली सरकार ने भाजपा नेता पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि विगत 5 वर्षों में आपके नेतृत्व में चली सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड दिए जिसके बारे में आपकी पार्टी के अनेक विधायकों ने टीवी पर आरोप लगाए।

यह खबर भी पढ़ें:-‘हमारी कॉल रिकॉर्डिंग की जा रही हैं’ भरतपुर राज परिवार विवाद मामले में दिव्या सिंह ने गहलोत पर लगाया बड़ा आरोप

सोनिया गांधी को खुश करने के लिये आपने 25 लाख रीट परीक्षार्थियों का जीवन बर्बाद कर दिया। आरपीएससी को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर राजस्थान की शासन व्यवस्था में अक्षम और भ्रष्ट लोगों की भर्ती का रास्ता खोलकर महापाप किया। राजस्थान और कांग्रेस के एकमात्र नॉन परफॉर्मिंग एसेट स्वयं अशोक गहलोत हैं जो अपनी पार्टी को 25 साल से कमजोर करते आ रहे हैं।

.