होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

आराधना मिश्रा के बयान पर युवा मोर्चा का हल्ला बोल, जयपुर में PCC कूच...पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश से विधायक और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा को लेकर लगातार विवाद बढता जा रहा है। आराधना मिश्रा उस समय विवादों में घिर गईं जब उन्होंने राजस्थान में एक बैठक में पार्टी सदस्यों को ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने से कथित तौर पर रोका।
02:45 PM Sep 06, 2023 IST | Kunal bhatnagar

जयपुर। उत्तर प्रदेश से विधायक और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा को लेकर लगातार विवाद बढता जा रहा है। आराधना मिश्रा उस समय विवादों में घिर गईं जब उन्होंने राजस्थान में एक बैठक में पार्टी सदस्यों को ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने से कथित तौर पर रोका।

इसके बाद आराध्या भाजपा के निशाने पर आ गई है। इसी को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा आराधना मिश्रा के बयान का विरोध किया गया। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

PCC कूच करने से रोका

राजधानी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से पीसीसी की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस युवा कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग करके चौमूं हाउस सर्किल पर ही रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर नाराज कार्यकर्ता पुलिस से भी उलझते हुए भी नजर आए।

तमाम कोशिश के बाद भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौमूं हाउस सर्किल पर ही कांग्रेस का पुतला जलाया।

कांग्रेस की मानसिकता भारत विरोधी

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि जब कांग्रेस की बैठक में भारत माता की जय के नारे लगाए जाते हैं तो कांग्रेस की पर्यवेक्षक अपने कार्यकर्ताओं को कहती है कि भारत माता की जय के नारे नहीं लगाए, कांग्रेस पार्टी के नारे लगाएं। कांग्रेस की मानसिकता भारत विरोधी है।

चेची का राज्य सरकार पर निशाना

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी राज्य सरकार पर अंकित चेची ने निशाना साधा हुए अंकित चेची ने कहा- कांग्रेस पार्टी के राज में राजस्थान के अंदर बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। युवा सुरक्षित नहीं है। आप जिस भी क्षेत्र के अंदर जाएंगे किसान सुरक्षित नहीं है। गरीब सुरक्षित नहीं है। तो आप किसी भी क्षेत्र में जाइए, कांग्रेस पार्टी ने खुद के गड्ढे खुद ही खोद रखे हैं।

वहीं युवा नेता अमित बड़बड़वाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समय-समय पर राष्ट्र विरोधी आचरण, दोहरे चरित्र का परिचय दिया है. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता 'भारत माता की जय' जैसे विराट उद्घोष का अपमान करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा.

आखिरी समय में प्रदर्शन की जगह बदली

पहले भाजपा के द्वारा विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम स्टेच्यू सर्किल पर रखा गया था, लेकिन हाईकोर्ट की रोक के कारण यहां धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने पर देर रात को प्रदर्शन की जगह बदलनी पड़ी। सुबह तक कार्यकर्ताओं को स्टेच्यू सर्किल पर ही प्रदर्शन करने की बात कही गई, लेकनी बाद में प्रदर्शन की जगह बदल दी गई।

कांग्रेस की संविधान विरोधी मंशा

आराधना तिवाड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को “भारत माता की जय” के उद्घोष से नफरत क्यों है?

आगे नड्डा ने लिखा- स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।

Next Article