होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Sakshi Murder Case: आंते बाहर…20 से ज्यादा घाव…सिर से निकला मांस, FIR में खुलासा, इंस्टाग्राम चैट लीक !

10:47 AM Jun 01, 2023 IST | Jyoti sharma

नई दिल्ली। श्रद्धा के बाद साक्षी हत्याकांड (Sakshi Murder Case) ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। साक्षी को साहिल ने कितनी बेरहमी से मारा है उसका खुलासा पुलिस की FIR में हुआ है। जो चीख-चीख कर साहिल की हैवानियत को बयां कर रही हैं। इस मामले में साक्षी के पिता ने FIR दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने अपनी आंखो देखी बेटी की हालत उस रिपोर्ट में बताई।

FIR में हुआ दर्दनाक खुलासा

इस FIR में बताया गया कि साक्षी (Sakshi Murder Case) को जब उन्होंने देखा तो वो जमीन पर पेट के बल पड़ी हुई थी। उसका शरीर खून से लथपथ था, जब उसके शव को सीधा किया गया तो वो नजारा बेहद डरा देने वाला था उसका चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया था, कि उसकी पहचान तक नहीं पा रही थी। पूरे चेहरे पर खून था, मांस बाहर आ रहा था। सिर से खून बह रहा था कई जगह गहरे घाव थे, उसकी आंते पेट से बाहर निकली हुई थीं, चाकू से कई बार वार करने पर उसका पूरा पेट फट चुका था, किस कदर तड़प कर साक्षी ने दम तोड़ा इसका तो अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

साक्षी के पिता ने अपनी बेटी की शिनाख्त की, और ये रिपोर्ट लिखवाई। इस घटना का सीसीसीटी भी सामने आया था, जिसमें साहिल के वहशीपन को जिस किसी ने भी देखा उसका कलेजा बाहर को आ गया बस वो लोग निष्ठुर बने रहे जो उस वारदात के वक्त वहां से गुजर रहे थे, उनमें से किसी ने भी साक्षी को बचाने की कोशिश नहीं की।

एक साल से थी दोस्ती

पुलिस को उसके पिता ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी की उस लड़के साहिल से करीब एक साल से दोस्ती थी। वो दिल्ली के ही बरवाला के जैन कॉलोनी में रहता था। लेकिन बेटी की उसके साथ दोस्ती पिता को रास नहीं आ रही थी, पिता को वो लड़का शुरू से ही पसंद नहीं थी ना ही वो ठीक लगता था। इसे लेकर पिता ने कई बार साक्षी को समझाया भी लेकिन इस बात पर नाराज हो जाती थी और अपनी सहेली नीतू के घर चली जाती थी।

FIR में पिता ने यह भी बताया है कि बीते 10 दिनों से वो नीतू के ही घर पर थी। बीती 29 मई को साक्षी ने नीतू के पिता को बताया था कि उसका साहिल से झगड़ा हो गया है। इसकी जानकारी नीतू के पिता साक्षी के पिता को दी, जिसके बाद वो नीतू के साथ ही उसकी तलाश में निकले तो शाहबाद डेरी के पास उनकी बेटी साक्षी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

इंस्टाग्राम की चैटिंग से हुए कई खुलासे

पुलिस ने दोनों की इंस्टाग्राम अकाउंट को भी खंगाला है। जिसमें पता चला है कि बीते 6 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर उनकी बातचीत शुरू हुई थी, सबसे पहला मैसेज साहिल ने ही साक्षी को भेजा था। जिसमें उसने Hii लिखा था। पुलिस ने ये भी बताया है कि उसके एक और प्रवीण से वो देर रात भी चैटिंग करती थी। 14 अप्रैल को प्रवीण ने रात के 2 बजे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया कि hii baat karni hai.

पुलिस का ये भी कहना है कि साक्षी अपनी आईडी से तो इनसे बात करती ही थी साथ ही दूसरी आईडी से भी बात करती थी। उसके पिता को जब ये पता चला तो उसे घर में ही बंद कर दिया और फोन भी ले लिया था, जिससे वो बहुत ज्यादा गुस्से में आ गई थी।

3 दिन की रिमांड पर साहिल

इधर साहिल को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब साहिल के बारे में और भी जानकारी पुलिस जुटाएगी। साहिल के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा सकती है।

ये था Sakshi Murder Case का पूरा मामला

शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम साहिल ने 16 साल की साक्षी की सरेराह निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। साहिल ने साक्षी के शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया। इस दौरान लोग मूक दर्शक बने रहे। घटना के वक्त लड़की अपनी फ्रेंड के घर बर्थडे पार्टी में जा रही थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा था कि आरोपी ने 24 से अधिक बार लड़की पर चाकू से हमला किया और फिर 5 बार पत्थर से सिर व शरीर पर हमला किया।

इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 घाव मिले हैं। जबकि पत्थर पटकने की वजह से उसका सिर फट गया था। बताया जा रहा है कि लड़की ने आरोपी से ब्रेकअप कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर साहिल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Article