For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पुलिस कांस्टेबल ने किया सुसाइड, 4 दिन बाद बेटी की होनी थी सगाई, छुट्‌टी नहीं मिलने पर फंदा लगाकर दी जान!

पुलिस कांस्टेबल ने किया सुसाइड, 4 दिन बाद बेटी की होनी थी सगाई, छुट्‌टी नहीं मिलने पर फंदा लगाकर दी जान!
09:50 AM Aug 30, 2023 IST | Sanjay Raiswal
पुलिस कांस्टेबल ने किया सुसाइड  4 दिन बाद बेटी की होनी थी सगाई  छुट्‌टी नहीं मिलने पर फंदा लगाकर दी जान

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया है। पुलिस कांस्टेबल के आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Advertisement

सूचना पर मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। यह घटना हरमाड़ा थाना इलाके में राजावास इलाके के गणपति नगर की है।

हरमाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कांस्टेबल मंगलचंद सैनी के रूप में हुई। मृतक बनीपार्क पुलिस थाने में कार्यरत था। कांस्टेबल मंगलचंद सैनी परिवार सहित राजावास में गणपति विहार में रहता था।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल देर रात को ही ड्यूटी से फ्री होकर घर आया था। इसके बाद रात में छत की गुमटी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 3 सितंबर को कांस्टेबल की बेटी की सगाई समारोह होना था। सगाई समारोह में अवकाश नहीं मिलने के कारण अवसाद में होने की बात सामने आई है।

फिलहाल, हरमाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं एसीपी कैलाश जिंदल भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करने में जुटी हुई है। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

(इनपुट-दिनेश कुमार कुमावत)

.