होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

30 सितंबर को सिरोही आएंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटे भाजपा पदाधिकारी

02:11 PM Sep 28, 2022 IST | Jyoti sharma

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को सिरोही आ रहे हैं। वे यहां आबूरोड में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। दरअसल 30 तारीख को ही मोदी अहमदाबाद जाएंगे यहां वे अंबा जी माता के मंदिर में दर्शन करेंगे। अहमदाबाद से वापसी के समय शाम 5 बजे वे सिरोही के आबूरोड आएंगे। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि सिरोही का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं। यहां कई जगह पीएम मोदी का कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद वे मानपुर हवाई पट्टी से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिला संगठन प्रभारी मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रूट चार्ट तैयार किया। इसके अलावा सुरक्षा और व्यवस्था की जानकारी ली। पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- धौलपुर में भरभरा कर ढहा मकान, 4 भाई-बहनों की मौत, एक बच्ची सहित 3 घायल

Next Article