होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

समंदर में 16.5 KM का 6 लेन हाइवे…अब 2 घंटे का सफर 20 मिनट में, जानें-देश का सबसे लंबा ब्रिज क्यों है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई में अटल सेतु-मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे। यह समुद्र पर बना हुआ भारत का सबसे लंबा सेतु है।
10:21 AM Jan 12, 2024 IST | Anil Prajapat
Indias-longest-bridge-Atal-Setu

Indias-longest-bridge-Atal-Setu : मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई में अटल सेतु-मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे। यह समुद्र पर बना हुआ भारत का सबसे लंबा सेतु है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर करीब 12.15 बजे नासिक पहुंचेंगे, जहां वे 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3.30 बजे पीएम मोदी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। फिर शाम करीब 4.15 बजे पीएम मोदी नवी मुंबई में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

यह भारत का सबसे लंबा पुल है, जो देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है। जो 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और लगभग 5.5 किमी जमीन पर बना है। इस पर हर दिन 70,000 से अधिक वाहनों का परिचालन होगा। चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे होगी। खास बात ये है कि अब दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई तक पहुंचने में मात्र 20 मिनट लगेंगे। पहले दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई तक पहुंचने में 2 घंटे लगते थे।

ये है मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नया नाम

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु किया गया है। यह समुद्र पर बना हुआ भारत का सबसे लंबा सेतु है। बता दे कि 17,840 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से इस पुल का निर्माण किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी।

नागरिकों की 'ईज़ ऑफ मोबिलिटी' होगी बेहतर

प्रधानमंत्री का विज़न शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करके नागरिकों की 'ईज़ ऑफ मोबिलिटी' को बेहतर बनाना है। यह पुल मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा। यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।

Next Article