For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, लेकिन करतूतें नहीं बदलती: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दक्षिण के दो राज्यों का दौरा किया। लोकसभा चुनावों में 370 सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। पहले पीएम मोदी ने तेलंगाना का दौरा किया। इसके बाद वह कर्नाटक पहुंचे।
09:16 AM Mar 17, 2024 IST | BHUP SINGH
कांग्रेस चाहे कितने भी कपड़े बदल ले  लेकिन करतूतें नहीं बदलती  मोदी

कुलबर्गी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दक्षिण के दो राज्यों का दौरा किया। लोकसभा चुनावों में 370 सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। पहले पीएम मोदी ने तेलंगाना का दौरा किया। इसके बाद वह कर्नाटक पहुंचे। कर्नाटक के कलबुर्गी में उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है - अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा, कलबुर्गी का ये जनसैलाब और आप सबके चेहरों का ये उत्साह, कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है।

Advertisement

अभी तो चुनाव की घोषणा होनी बाकी है और आपने पहले ही घोषणा कर दी। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें नहीं बदलती। इसलिए कर्नाटक में जनता जाग चुकी है, आक्रोश और गुस्से से लाल है। इतने कम समय में ही जनता का मोहभंग हो जाना दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई का पता चल गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव, जाने पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता

उन्होंने कहा कि एक बार कोयले से कालिख दूर हो सकती है, लेकिन कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता। इन परिवारवादियों के लिए भ्रष्टाचार ही ऑक्सीजन है। बिना भ्रष्टाचार के ये लोग सियासत में सांस भी नहीं ले सकते। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक को कांग्रेस ने अपना परिवार एटीएम बना लिया है। पार्टी और परिवार के खर्चे पूरे करने के लिए कर्नाटक की जनता की कमाई यहां से सप्लाई की जा रही है।

झूठ-लूट के अलावा कुछ नहीं दिया

पीएम ने कहा कि सात दशकों में कांग्रेस ने में देश को झूठ और लूट के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने दशकों तक देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीब के जीवन में कोई बदलाव आया क्या? कांग्रेस ने SC-ST-OBC को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया।

चक्की के दो हिस्सों में पिसता रहा तेलंगाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कु लबर्गी से पहले नगरकुर्नूल पहुंचे और सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में विधानसभा के चुनाव के दौरान मैं यहां आया था तब मैंने देखा था कि जनता के दिल और दिमाग में बीआरएस के खिलाफ इतना गुस्सा था और उसका नतीजा भी हमने देखा कि उसका क्या हाल हुआ है। अब तेलंगाना के लोगों ने मोदी को फिर से वापस लाने का फैसला सुना दिया है। पीएम मोदी ने कहा, तेलंगाना को हमारे देश में गेटवे ऑफ साउथ’ कहा जाता है।

यह एनडीए और मोदी की प्राथमिकता रहा है, इन 10 वर्षों में हमने देखा कि कैसे तेलंगाना चक्की के दो हिस्सों में पिसता रहा हैजिसमें एक हिस्सा कांग्रेस का और दूसरा हिस्सा बीआरएस का था। कांग्रेस और बीआरएस ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर कर दिया है। अब तो मुश्किल यह हैकि यहां कांग्रेस के पंजे का कब्जा हो गया है। पहले बीआरएस की महा लूट और कांग्रेस की बुरी नजर। कांग्रेस के लिए पूरा राज्य तबाह करने के लिए पांच वर्ष भी बहुत हैं।’

यह खबर भी पढ़ें:-Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान…7 चरणों में मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे

.