For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

दुष्यंत सिंह के लगातार पांचवीं बार बने सांसद, मोदी ने मुक्का मार दिया आशीर्वाद, अब मिलेगा बड़ा गिफ्ट!

दुष्यंत ने मोदी के पैर छुकर आशीर्वाद लेना चाहा तो मोदी ने उन्हें मजाकिया अंदाज में मुक्का मारते हुए आशीर्वाद दिया।
04:07 PM Jun 08, 2024 IST | BHUP SINGH
दुष्यंत सिंह के लगातार पांचवीं बार बने सांसद  मोदी ने मुक्का मार दिया आशीर्वाद  अब मिलेगा बड़ा गिफ्ट

जयपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए के सांसद शुक्रवार दिल्ली स्थति पुराने संसद भवन पहुंचे। जहां सभी संसादों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नरेंद्र मोदी को बधाईयां देते हुए मुलाकात की। इस दौरान झालावाड़-बारां से पांचवी बार सांसद चुने गए सांसद दुष्यंत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मोदी से मिलने पहुंचे।

Advertisement

दुष्यंत ने मोदी के पैर छुकर आशीर्वाद लेना चाहा तो मोदी ने उन्हें मजाकिया अंदाज में मुक्का मारते हुए आशीर्वाद दिया। दुष्यंत का मुक्का मारने वाला मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारो में इस मुक्के के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-पूर्व मंत्री विश्वेंद्र ने पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध के खिलाफ कराई FIR, चोरी का लगाया आरोप

क्या बढ़ेंगा राजे का कद?

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी नरेंद्र मोदी से मिली। इस दौरान राजे ने ही अप ने बेटे दुष्यंत सिंह की और इशारा करते हुए पीएम मोदी से कुछ कहा। इसके बाद राजे और मोदी दोनों हंसने लगे। राजे हंसते हुए दूसरी तरफ चली गई जबकि दुष्यंत सिंह ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मोदी ने मजाकिया अंदाज में दुष्यंत की पीठ पर मुक्का मारते हुए आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि क्या वसुंधरा राजे का केंद्र में कद बढ़ने वाला है। संभावित मंत्रियों की सूची में भी दुष्यंत सिंह का नाम होने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी कुछ खुलासा नहीं किया गया है।

दुष्यंत पांचवीं बार चुने गए सांसद

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह लगातार पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। वर्ष 2004 में पहली बार झालावाड़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2009 में कांग्रेस की लहर के दौरान भी दुष्यंत झालावाड़-बारां से जीते। इसके बाद वर्ष 2014 में मोदी लहर में और फिर 2019 में और इसके बाद अब 2024 में दुष्यंत सांसद चुने गए हैं। खुद वसुंधरा राजे भी 5 बार सांसद रह चुकी हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि दुष्यंत सिंह या वसुंधरा राजे को केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:-Kisan Samman Nidhi: भजनलाल सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब प्रतिवर्ष मिलेंगे 8000 रुपए

.