होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'5 साल से विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री लड़ने में ही बिजी'...अजमेर की धरती से PM मोदी साध गए मिशन 2023, 2024

05:57 PM May 31, 2023 IST | Jyoti sharma

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर की धरती से साल 2023 और 2024 के मिशन दोनों को साध गए। उन्होंने राजस्थान की जनता से 9 साल में किए गए कामों को गिनाया और आजादी के बाद से कांग्रेस के किए कार्यों की कारगुजारियों को गिनाया। पीएम मोदी से इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाएं भी मंच पर मिली और उनका अभिवादन किया, सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर फोटो खिंचवाई।

विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री तक कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 के लिए कांग्रेस सरकार को अस्थिरता का मुद्दा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 5 साल से राजस्थान की जनता सिर्फ सरकार की अस्थिरता और अराजकता देख रही है। उन्होंने गहलोत-पायलट मुद्दे पर भी चुटकी ली और कहा कि इनके मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री तक कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। इन्हें प्रदेश की कोई चिंता ही नहीं है। लोग अपने त्यौहार तक शांति से नहीं मना सकते। कब कहां दंगा हो जाए कुछ पता नहीं, और ये तो आतंकियों को भी संरक्षण देते हैं। अपराधियों को खुली छूट दे रहे है। यहां अस्थिरता है अराजकता है।

पीएम ने कहा कि अजमेर की इस पावन धरती से पृथ्वीराज चौहान, मीराबाई, विजय सिंह को नमन करता हूं। आज अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भी है उन्हें देश हमेशा याद रखेगा। राजस्थान बीजेपी की सराहना करूंगा कि ये पूरे उत्साह के साथ हम सभी के श्रद्धेय भैरो सिंह शेखावत का जन्मशती वर्ष मना रही है, यहां आने से पहले पुष्कर जाने का सौभाग्य मिला, ब्रह्मा जी को श्रष्टि का रचयिता कहा गया है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के नौ साल भी पूरे हो गए हैं। ये देशवासियों की सेवा के रहे हैं। सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। सबका साथ सबका विकास का आह्वान किया था। राजस्थान में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती....

कांग्रेस सरकार का दौर याद दिलाते हुए पीएम ने कहा कि देश में जनता भ्रष्टाचार के विरूद्ध उतरी हुई थी, आए दिन आतंकी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़कें बनाने से भी डरती थी, प्रधानमंत्री के ऊपर सुपर पॉवर थी, कांग्रेस सरकार रिमोट से चलती थी, जनता से वोट लेकर जनता को ही कोस रही थी , घोर निराशा के इसी माहौल को आपने एक वोट से विकास के विश्वास में बदल दिय़ा। आज देखिए पूरा दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है, दुनिया के विशेषज्ञ बोल रहे हैं कि देश अति गरीब को खत्म करने के बेहद करीब है। आखिर ये बदलाव आया कैसे, इसका जवाब है सबका साथ सबका विश्वास।

कांग्रेस ने 50 साल पहले इस देश को गरीबी हटाने की गांरटी दी थी, ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है। उनकी रणनीति ही रही है कि गरीबों को तरसाओं उन्हें बरगलाओ। कांग्रेस ने किस तरह देश की करोड़ों महिलाओं, बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया। इसका उदाहरण टीकारकरण का अभिय़ान है। 100 में से 40 गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ये टीके नहीं लग पाते थे। कांग्रेस होती तो 100 प्रतिशत टीकारण होने में 40 साल और लगते। अगर ये जीवनरक्षक टीके ना लगते तो कई महिलाओं और बच्चों को उनकी जान से हाथ धोना पड़ता।

लकड़ी पर खाना बनाने के चलते हर महिला के जीवन में संकट में आ गया था, कांग्रेस सरकार में एक गैस कनेक्शन पाने के लिए सिफारिश लगानी पड़ती थी, इधर-उधर भागना प़डता था, बिना गैस कनेक्शन के एक पीढ़ी और गुजर जाती कांग्रेस में, इसलिए हम सबसे पहले गैस कनेक्शन लेकर आए।

पानी की एक-एक बूंद की कीमत राजस्थान जानता है

पानी की एक बूंद की कीमत राजस्थान के लोग अच्छी तरह जानते थे,. भाजपा सरकार ने 3 साल में 9 करोड़ लोगों को पाइप के पानी कनेक्शन से जोड़ा। कांग्रेस की सरकार में 20 साल और लग जाते। कांग्रेस सरकार ने कभी आगे बढ़कर काम नहीं किया। वो हमेशा से झूठ बोलती आई है और आज भी यही कर रही है। कांग्रेस ने वीरों की धरती के साथ हमेशा धोखा किया। कांग्रेस ने OROP के नाम पर सैनिकों के साथ विश्वासघात करती रही। अब OROP का लाभ राजस्थान के करीब 2 लाख पूर्व सैनिकों को मिला है।

कांग्रेस की गलत नीतियों का सबसे बड़ा नुकसान किसानों को हुआ है सबसे ज्यादा छोटे किसानों को नुकसान हुआ है, भाजपा ने पहली बार इन किसानों को समझा और इनकी परेशानी दूर की। बीते 9 बजट में 6 गुना बढ़ोतरी की है, भाजपा सरकार में पहली बार किसानों को इतनी योजनाओं का लाभ मिला है।

कांग्रेस राज में तो 85 प्रतिशत पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते

देश के विकास के लिए कभी पैसे की कमी नहीं होने दी। जो पैसा आता है वो पूरा सरकार के काम में लगे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने ऐसी व्यवस्था बना दी थी जो देश को खोखला कर रही थी, राजीव गांधी ने कहा था कि जो पैसे सरकार भेजती थी उसका 85 पैसा तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे।

अगर कांग्रेस की सरकार होती और राजीव गांधी ने जो कहा था तो अब तक में से आधे से ज्यादा तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते। गरीब का सबसे बड़ा सपना उसका अपना घर होता है, लेकिन कांग्रेस तो गरीब के घरों को भी लूट लेती थी, भाजपा ने गरीबों को घर बनाने के लिए 2 लाख करोड़ रुपए दिए हैं, कांग्रेस की सरकार होती तो आधे से ज्यादा पैसे तो गायब ही हो जाते।

राजस्थान को पर्यटन और उद्योग में केंद्र की योजनाओं ने दिया लाभ

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से राजस्थान के कई जिलों को लाभ हुआ है। इन्होंने राजस्थान का पर्यटन और रोजगार बढ़ाने में मदद की है। देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है। भारत के लोगों ने महामारी के बाद देश को अलग ऊंचाई पर पहुंचाया है। भारत को नया संसद मिला है।

देश की बेटियों के लिए सुकन्य़ा, शौचालय, घर सब कुछ दिया, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ नारा नहीं इसने बेटियों को पंख दिए हैं। उज्जवला का गैस कनेक्शन दिया। कांग्रेस का झूठी गारंटियों का एक और धोखा किया ये लोग तो 10 दिन में गारंटी पूरी करने वाले थे, तो वो पूरा किय़ा क्या, ये ऐसा गारंटियां देते हैं जिनसे राज्य और देश दिवालिया हो जाएगा, कांग्रेस का तो यही विजन है यही नीति है, इसलिए कांग्रेस से राजस्थान को सावधान रहना है , विकसित राजस्थान बहुत जरूरी है, इन 7 सालों में देश के लोग भारत का कायाकल्प होते देखेंगे।

संबोधन से पहले भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का साफा पहनाकर स्वागत किया। सीपी जोशी ने पीएम को पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर भेंट की और नेताओं ने वीर तेजा जी का स्मृति चिह्न भी भेंट किया। सभी नेताओं ने मोदी को माला पहनाकर स्वागत किया।

Next Article