होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

क्या विदेश में जाकर शादी करना जरूरी? Mann Ki Baat में PM मोदी ने पूछा, 'वोकल फॉर लोकल' की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडिया प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिये 107वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
12:48 PM Nov 26, 2023 IST | Anil Prajapat
Mann Ki Baat

Mann Ki Baat : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडिया प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिये 107वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही देशवासियों से सवाल पूछा कि क्या विदेश में जाकर शादी करना जरूरी है? इसके अलावा पीएम मोदी ने अन्य कई मुद्दों पर भी बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि 26 नवंबर को हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने मुंबई में हमला किया था। लेकिन, ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबांज वीरगति को प्राप्त हुए, देश आज उन्हें याद कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि 26 नवंबर का दिन एक और वजह से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। मुझे याद है, जब साल 2015 में हम बाबा साहेब आंबेडकर की 125वीं जन्म जयन्ती मना रहे थे, उसी समय ये विचार आया था कि 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाए और तब से हर साल आज के इस दिन को हम संविधान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। मैं सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

क्या विदेश में जाकर शादी करना जरूरी है?

पीएम मोदी ने विदेश में जाकर शादी करने वालों से आज मन की बात में सवाल पूछा। मोदी ने कहा कि क्या विदेश में जाकर शादी करना जरूरी है? मैं बीते महीनों में देख रहा हूं कि लोग देश छोड़कर लोग विदेशों में जाकर शादी कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि अगर आप लोग देश में शादी करेंगे तो देश की आर्थिक तरक्की होगी। इससे आपको अपने बच्चों को भी बताने में आनंद आएगा।

'स्वच्छ भारत अभियान' और 'वोकल फॉर लोकल' की सराहना

मोदी ने 'स्वच्छ भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने की यह इच्छा केवल त्योहारों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि शादी की खरीदारी में भी स्थानीय उत्पादों को महत्व दें क्योंकि शादी का मौसम आने वाला है। मोदी ने लोगों से सभी भुगतानों के लिए यूपीआई का उपयोग जारी रखने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले महीनों में यूपीआई भुगतान में वृद्धि हुई है और मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप केवल यूपीआई भुगतान करें और मुझे अपने अनुभव के बारे में लिखे।

मन की बात में प्रोजेक्ट सूरत की चर्चा

मोदी ने मन की बात में प्रोजेक्ट सूरत की चर्चा की। मोदी ने कहा कि एक सराहनीय प्रयास सूरत में देखने को मिला है। युवाओं की एक टीम ने यहाँ ‘Project Surat’ इसकी शुरुआत की है। इसका लक्ष्य सूरत को एक ऐसा मॉडल शहर बनाना है, जो सफाई और sustainable development की बेहतरीन मिसाल बने ।

अब तक कुल 106 बार संविधान में संशोधन

पीएम मोदी ने कहा कि 1950 में संविधान लागू होने के बाद भी अब तक कुल 106 बार संविधान संशोधन किया जा चुका है। समय, परिस्थिति, देश की आवश्यकता को देखते हुए अलग-अलग सरकारों ने अलग-अलग समय पर संशोधन किए। लेकिन ये भी दुर्भाग्य रहा कि संविधान का पहला संशोधन, फ्रीडम ऑफ स्पीच और फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के अधिकारों में कटौती करने के लिए हुआ था। वहीं, संविधान के 44 वें संशोधन के माध्यम से एमर्जेंसी के दौरान की गई गलतियों को सुधारा गया था।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है।‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है।ये विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने के लिए भी उतना ही सहायक होगा।

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में चुनाव के दिन 18 नेताओं पर गिरी गाज, कांग्रेस ने 6 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

Next Article