होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

चिकन से तीन गुना महंगा ओनियन, 900 रुपए प्रति किलो बिक रहा है प्याज

फिलीपींस में इस समय सोने चांदी से ज्यादा तेज प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। प्याज व्यंजनों में पड़ने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है।
12:06 PM Jan 15, 2023 IST | BHUP SINGH
फिलीपींस में इस समय सोने चांदी से ज्यादा तेज प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। प्याज व्यंजनों में पड़ने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है।
featuredImage featuredImage

मनीला। फिलीपींस में इस समय सोने चांदी से ज्यादा तेज प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। प्याज व्यंजनों में पड़ने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है। लेकिन फिलीपींस में उसकी कमी देखी जा रही है। स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब प्याज की तस्करी की जा रही है। दुबई घूमने के लिए जाने वाले लोग यहां से शॉपिंग में प्याज ही खरीद कर ले जा रहे हैं। टाइम मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक 9 जनवरी को लाल और सफेद प्याज की कीमत फिलीपींस में 600 पेसोस लगभग 900 भारतीय रुपए प्रति किग्रा थी। फिलीपींस में इस समय प्याज लोगों की थाली से गायब होता जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-चूहों पर हुआ परीक्षण, बूढ़ा इंसान फिर हो सकता है जवान!

प्याज की स्मगलिंग!

फिलीपींस एयरलाइंस के दो विमानों से 10 जनवरी को दुबई और रियाद से आए क्रू मेंबर्स को कस्टम टीम ने पकड़ा है। इनसे 27 किलो प्याज, 10.5 किलो नींबू व 1 किलो स्ट्रॉबेरी और ब्बेरी है। कस्टम वालों का कहना है लू कि ये दस्तावेज दिखाने में सक्षम नहीं थे, इसलिए सामान जब्त कर लिया गया है।