For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भाजपा जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सरकार को घेरा, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देगी जनता: दीया

कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से प्रदेश में जारी जन आक्रोश यात्रा के तहत शुक्रवार को भरतपुर में आक्रोश यात्रा सभा का आयोजन किया गया।
09:06 AM Jan 07, 2023 IST | BHUP SINGH
भाजपा जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सरकार को घेरा  विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देगी जनता  दीया

भरतपुर। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से प्रदेश में जारी जन आक्रोश यात्रा के तहत शुक्रवार को भरतपुर में आक्रोश यात्रा सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद दीया कुमारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुखिया भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि देश तो आपके पूर्वजों ने ही तोड़ा था। अब कौनसा भारत जोड़ने निकले हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-सीएम गहलोत का अब कानून व्यवस्था और चुस्त दुरुस्त करने पर जोर

हमारे मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बलात्कार की राजधानी बना दिया है। दीया कुमारी ने कहा कि भरतपुर की सांसद रंजीता कोली भूमाफिया और खनन माफियाओं के आवाज उठा रही थीं, लेकिन उन पर 3 बार हमला हुआ। राजस्थान में जब सांसद सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा। सरकार अपने वादे से मुकर गई।

किसान, युवा और बेरोजगारों को जो वादे किए वो एक भी पूरा नहीं किया। राजस्थान में 16 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। आगामी चुनावों में भरतपुर की जनता को इनको मुंह तोड़ जवाब देना है। जन आक्रोश सभा को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा प्रदेश महामंत्री सांसद दीया कुमारी, सांसद रंजीता कोली, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा आदि ने संबोधित किया।

यह खबर भी पढ़ें:-रंधावा के आने से पहले ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारी, 88 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, MLA और प्रत्याशियों के सुझाए नाम अटके 

कांग्रेस करती है तुष्टीकरण की राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकु मार चाहर ने कहा की कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करती आई है जबकि भाजपा देश की सेवा करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोलेभाले किसानों को बहकाकर वोट तो बटोर लिए लेकिन अब उन्हीं किसानों ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मानस बना रखा है। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

.