होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Sawan 2023: सावन में इन 4 राशियों वालों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, 60 दिन मौज काटेंगे भक्त

Lucky Zodiac Sign: सावन का महीना 4 जुलाई यानी मंगलवार से शुरू हो चुका है। शिव भक्तों की 60 दिनों तक बल्ले-बल्ले रहेगी। सावन 31 अगस्त तक चलेगा।
01:35 PM Jul 04, 2023 IST | BHUP SINGH

Lucky Zodiac Sign: सावन का महीना 4 जुलाई यानी मंगलवार से शुरू हो चुका है। शिव भक्तों की 60 दिनों तक बल्ले-बल्ले रहेगी। सावन 31 अगस्त तक चलेगा। कहते है कि सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। इस बार अधिकमास होने के चलते सावन 4 जुलाई से 31 अगस्त तक यानी करीब दो माह तक चलेगा।

ऐसे में मेष सहित कुछ राशियों के लिए सावन का महीना बेहद खास रहने वाला है। शिव जी की कृपा से इन राशियों वाले लोगों को धन लाभ, प्रॉपर्टी और प्रमोशन सहित अन्य लाभ और सुखों की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के महीने में किन राशियों पर भगवान शिव की कृपा बरसने वाली है।

यह खबर भी पढ़ें:-Sawan 2023: आज से 2 महीने हो जाइए ‘शिव भक्ति’ में लीन, 19 साल बाद 8 सोमवार का

मेष राशि : सावन का महीने मेष राशि के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में चल रहा तनाव दूर होगा। साथ ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रमोशन होने के प्रबल चांस बन रहे हैं। वहीं, प्रॉपर्टी आदि के रूके हुए काम बनने के आसार हैं। कोर्ट के मामले भी आपके पक्ष में आ सकते हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं, जो शिव जी के परम भक्त हैं। ऐसे में ये दो महीने इस राशि वाले जातकों के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। इस समय आप नौकरी में दिया गया टास्क आसानी से पूरा कर लेंगे। आपकी लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। संतान के मामले में खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि : इस राशि वाले लोगों की जिंदगी में इन दो महीनों में पॉजिटिव चेंजेंज देखने को मिलेंगे। इस समय पुरानी परेशानियों से छूटकारा मिलेगा और रोगों से निजात मिलेगी। प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति बनने के आसार बन रहे हैं। सरकारी नौकरी कर रहे युवाओं को अपार सफलता मिलेगी। कहीं लंबे समय से अटका हुआ धन आने के संकेत बन रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Sawan Calendar 2023: हरियाली तीज और नाग पंचमी समेत सावन महीने में आएंगे ये व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरा कैलेंडर

धनु राशि : भोलेनाथ की कृपा से धनु राशि वालों के लिए समय बहुत भाग्यशाली रहेगा। इस समय बेरोजगारों को रोजगार मिलने के आसार हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। इनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं, इस समय विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। अचानक से खूब सारा धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

Next Article