For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

फिल्मी स्टाइल में दुल्हन पक्ष ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 5 दिन तक नहीं लगी पुलिस को भनक

01:31 PM Jun 02, 2023 IST | Sanjay Raiswal
फिल्मी स्टाइल में दुल्हन पक्ष ने बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा  5 दिन तक नहीं लगी पुलिस को भनक

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी में आए बारातियों से दुल्हन पक्ष के लोगों ने फिल्मी अंदाज में दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट की। दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने बारातियों पर पत्थर, लात, घुसे और कुर्सी से हमला किया। बाराती यहां वहां अपनी जान बचाने दौड़ते दिखाई दिए। बारातियों से मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, 22 मई 2023 को क्षेत्र के ठनकु गांव निवासी मणिलाल पुत्र कचरू चरपोटा की रतनपुरा में बारात गई थी। शादी शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई थी। लेकिन, दुल्हन की विदाई से कुछ समय पहले ही कुछ युवाओं ने बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बारातियों से मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने बारातियों को बेरहमी वह बुरी तरह से मारपीट की गई। इस घटना में करीब 9 लोग घायल होना सामने आया है। उन्हीं में से घायल लक्ष्मण ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

घायल लक्ष्मण ने बताया कि 22 मई 2023 को क्षेत्र के ठनकु गांव से रतनपुरा गांव में मणिलाल पुत्र कचरू चरपोटा के घर बारात गई हुई थी। बारातियों के साथ में दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा जमकर मारपीट करते हुए पत्थर, लात, घुसे और कुर्सी से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। वहां इतने लोग थे लेकिन बचाने के लिए कोई नहीं आया। बाराती यहां वहां अपनी जान बचाने दौड़ते दिखाई दिए।

घटना को लेकर 27 मई 2023 को आनंदपुरी थाने में पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जब पीड़ित पक्ष ने जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं गुरुवार को आनंदपुरी थाना पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर को मामला दर्ज किया गया है। वहीं घायल बारातियों का मेडिकल कराकर आरोपियों पर विभिन्न धाराओं मामला दर्ज कर दिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि 11 दिन बाद आखिर पुलिस ने मामला क्यों दर्ज किया। पुलिस इतने दिन तक इस मामले को क्यों छुपाती रही। घटना के 11वे दिन तक राजस्थान पुलिस पूरी तरह से अनजान और बेखबर बनी रही। पुलिस ने आखिर रिपोर्ट देने के बाद छठे दिन एक जून को मामला दर्ज किया गया।

.