For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, राहुल का संदेश लेकर आमजन के बीच पहुंचे पीसीसी चीफ डोटासरा

10:33 AM Feb 06, 2023 IST | Supriya Sarkaar
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान  राहुल का संदेश लेकर आमजन के बीच पहुंचे पीसीसी चीफ डोटासरा

जयपुर। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में रोजाना प्रदेश में 400 से अधिक रैली निकाली जा रही हैं। अभियान के तहत रविवार को पीसीसी अध्यक्ष गोविदं सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान डोटासरा ने नफरत के खिलाफ राहुल गांधी का एकजुट भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाकर राज्य की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि देश में शांति और भाईचारे का संदेश लेकर राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3 हजार किलोमीटर की यात्रा तय की है। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षो में देश में नफरत फैलाने का काम किया है। इस नफरत के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है।

(Also Read- बेणेश्वर धाम पहुंची वसुंधरा राजे, लोगों से मिले प्यार पर जताया आभार)

डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अडानी और अंबानी को फायदा पंहुचाने के लिए जनता के साथ छल कर इन्हें एलआईसी जैसी संस्थाएं बेच दीं। जिसका परिणाम आज देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। डोटासरा ने सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए क्षेत्र की जनता को 4 साल के 1250 करोड़ के विकास कार्यों का हिसाब दिया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

यात्रा में इनका मिला समर्थन 

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत देश को एकजुट करने का संदेश देने के लिए रविवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कोटा शहर के वार्ड न.69 में “हाथ से हाथ जोड़ो” पदयात्रा में शामिल हुए। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बी-ब्लॉक मे कैबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला के नेतृत्व में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया।

नोहर विधानसभा क्षेत्र में नोहर विधायक अमीत चाचाण व पंचायत समिती प्रधान और अनेक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में यात्रा निकाली। सांचौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछावड़ी में सुखराम बिश्नोई, राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक कृष्णा पूनियां के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में महावीर नगर जैन मंदिर से वार्ड नंबर 128 में घर-घर गली-गली जनसंपर्क किया गया।

गौतम अडाणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस की ओर से 6 फरवरी को सभी जिलों में एलआईसी कार्यालयों और एसबीआई के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। अडाणी जैसे व्यापारियों को लाभ देने के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के एआईसीसी सदस्यों, पीसीसी सदस्यों, पीसीसी के सभी पदाधिकारियों को आंदोलन में शामिल होने के निर्देश दिए है।

डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार ने अडाणी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करा दिए। इससे 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर विपरीत असर पड़ा है। मोदी ने अपने सबसे करीबी दोस्त की मदद करने के इरादे से जबरदस्ती एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अडाणी समूह में निवेश किया है।

(Also Read- महिलाओं के लिए हो बजट में विशेष प्रावधान, पीरियड्स में अवकाश की पहली मांग)

.