For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Pathaan: फिल्म में सेंसर बोर्ड ने करवाए 3 बड़े बदलाव, बेशर्म रंग से हटाया दीपिका के सीन

01:04 PM Jan 05, 2023 IST | Prasidhi
pathaan  फिल्म में सेंसर बोर्ड ने करवाए 3 बड़े बदलाव  बेशर्म रंग से हटाया दीपिका के सीन

Pathaan: शाहरुख खान 5 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म गाना’ रिलीज होते ही चर्चाओं का विषय बन गया। नेताओं से लेकर आम जनता तक का कहना था कि, इस गाने में इस्तेमाल होने वाली भगवा रंग की बिकिनी और गाने के कुछ बोल भावनाओॆ को आहत करने वाले हैं। फिल्म पर विवाद इतना बड़ा कि, सेंसर बोर्ड ने पठान के मेकर्स से फिल्म में कुछ सीन बदलने के लिए कहा है। सेंसर ने बेशर्म रंग गाने और डायलॉग्स में भी कई शब्द बदले के लिए कहा है।

Advertisement

बेशर्म रंग में बदली ये चीजें

Pathaan: पठान के गाने में अभी तक 3 बदलाव किए गए हैं। ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका के शरीर के कुछ क्लोज-अप शॉट्स हटाए गए हैं। साथ ही गाने में ‘बहुत तंग किया’ लिरिक्स में जो सेंशुअल विजुअल है उसे भी हटाया जाए। इस गाने से दिपिका के साइड पोज को भी हटाया जा रहा है। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि गाने में दीपिका के विवादित ‘भगवा बिकिनी’ के शॉट्स अभी भी हैं या हटा दिए गए हैं।

Pathaan: क्या बदला गया डायलॉग्स में

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में 13 जगहों पर PMO कता नाम लिया गया है। जिसे बदलकर प्रधानमंत्री या मंत्री किया गया है। कहानी के हिसाब से, जांच एजेंसी ‘रॉ’ को बदलकर ‘हमारे’ इस्तेमाल किया गया है। साथ ही एक डॉयलॉग है जहां कहा जा रहा है कि, ‘इससे सस्ती स्कॉच नहीं मिली’ में स्कॉच की जगह ‘ड्रिंक’ शब्द लगाया गया है। ‘पठान’ में अशोक चक्र की जगह ‘वीर पुरस्कार’, ‘एक्स-केजीबी’ की जगह ‘एक्स-एसबीयू’ और ‘मिसेज भारतमाता’ की जगह ‘हमारी भारतमाता’ भी किए जाने की भी रिपोर्ट्स हैं।

इन बदलावो के बाद सेंसर बोर्ड ने पठान को ‘U/A’ रेटिंग दी है। इस फिल्म का ड्यूरेशन 2 घंटे 26 मिनट है। ये फिल्म सिनेमा घरों में 25 जनवरी को रिलीज होगी।

.