For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'पठान' ने की 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई, तोड़ा KGF का रिकॉर्ड

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 'पठान' लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।
12:48 PM Feb 01, 2023 IST | BHUP SINGH
 पठान  ने की 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई  तोड़ा kgf का रिकॉर्ड

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। ‘पठान’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। पठान हर दिन अपने कलेक्शन के साथ सभी पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। फिल्म ने मंगलवार के दिन यानी 7वें दिन 21 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘पठान’ ने भारत में अब तक करीब 328.25 करोड़ रुपए कलेक्शन कर लिया है।

Advertisement

वहीं भारत में टोटल कमाई की बात करें तो ‘पठान’ के हिंदी वर्जन ने 328.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं डबड मूवी ने 10.75 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है। इस तरह से करीब 338 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं विदेशों में भी पठान ने कमाई के मामले झंडे गाढ़ रखे हैं। कुल मिलाकर अब तक ‘पठान’ वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-Citadel Web Series: वरुण धवन के बाद ये मशहूर एक्ट्रेस बनी इस वेब सीरीज का हिस्सा

7वें दिन भी पठान की ताबड़तोड़ कमाई

शुरुआती रूझानों के मुताबिक, ‘पठान’ ने मंगलवार को भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई सोमवार को थोड़ी कम देखी गई। सोमवार को पठान ने 26.5 करोड़ था। जिसमें से 25.5 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से थी। मूवी ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दबादबा ब बनाते हुए 21 करोड़ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया। पठान ने 7 दिनों की भारत में कुल कमाई 328.25 की कमाई कर ली है।

यह खबर भी पढ़ें:-Aarya 3 Teaser: एक हाथ में बंदूक और दूसरे से सीगार पीती नज़र आई सुष्मिता सेन

‘पठान’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

पठान अब तक कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। इस मूवी ने KGF को धूल चटाते हुए भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। पठान ने पहले दिन भारत में 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। इतना नहीं पठान 300 करोड़ क्लब के सबसे तेजी से एंट्री करने वाली फिल्म भी बन गई है। किंग खान ने ‘पठान’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। इस वक्त पूरा देश पठान के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-Hampi Utsav: गाने की मांग करते दो लड़को ने कैलाश खेर पर फोड़ी बोतल, पुलिस ने लिया हिरासत में

सिद्धार्थ आंनद के डायरेक्शन में बनी फिल्म पठान की सुपरकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। इंटरनेशनल मॉर्केट में पठान वीक डेज में भी शानदार होल्ड बनाए हुए हैं। शाहरुख स्टारर पठान की ताबड़तोड़ कमाई को रिपब्लिक डे हॉलिडे और 5 दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा मिला है।

.