For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

6 महीने पहले भी की थी संसद में घुसने की कोशिश…अब तक 5 आरोपी अरेस्ट, मास्टमाइंड ललित झा फरार

संसद में घुसपैठ मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, छठे आरोपी की भी पहचान हो गई।
10:20 AM Dec 14, 2023 IST | Anil Prajapat
6 महीने पहले भी की थी संसद में घुसने की कोशिश…अब तक 5 आरोपी अरेस्ट  मास्टमाइंड ललित झा फरार
Parliament Infiltration Case

Parliament Infiltration Case : नई दिल्ली। संसद में घुसपैठ मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, छठे आरोपी की भी पहचान हो गई। पुलिस आरोपी ललित झा की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इधर, नए संसद की सूरक्षा में चूक मामले में अब नए-नए खुलासा हो रहे है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने डेढ़ साल पहले ही संसद में घुसपैठ का प्लान बना लिया था।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज 'भगत सिंह फैन क्लब' से जुड़े थे। आरोपियों ने डेढ़ साल पहले संसद में घुसपैठ का प्लान बनाया था। ये सभी आरोपी पिछले साल मैसूर में मिले थे। इसके बाद सागर इसी साल जुलाई में लखनऊ से दिल्ली आया था, लेकिन, संसद भवन में एंट्री नहीं कर पाया था। ऐसे में आरोपियों ने फिर मीटिंग और फिर 10 दिसंबर को सभी आरोपी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे। घटना वाले दिन सभी आरोपी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए, जहां सभी को कलर स्प्रे बांटा गया। दिल्ली पहुंचने से पहले ये सभी आरोपी गुरुग्राम में रुके थे। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इन आरोपियों ने संसद में घुसपैठ का प्लान क्यों बनाया था?

मास्टमाइंड की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक संसद में घुसपैठ की साजिश में 6 लोग शामिल थे। दो आरोपियों ने संसद के अंदर और दो ने संसद के बाहर हंगामा किया था। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों से पूछताछ में दो आरोपियों का नाम सामने आया था। जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है फरार आरोपी ललित झा ही इस पूरे मामले में मास्टरमांइड है। झा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

ये है संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 6 आरोपी

सागर : आरोपी सागर उत्तर के लखनऊ का रहने वाला है। वह 12वीं पास है और ई-रिक्शा चलाता है। पिता कारपेंटर हैं। 2 दिन पहले घर में यह कहकर निकला था कि धरने में जा रहा हूं।

नीलम : नीलम हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली है। पिछले 6 महीने से हिसार में पीजी में रहकर हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम और हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

मनोरंजन : आरोपी मनोरंजन कर्नाटक के मैसुरु का रहने वाला है। बैचलर इन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। कुछ कंपनियों में काम किया। फिलहाल, खेती का काम देख रहा था। मनोरंजन ने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के ऑफिस से लोकसभा में एंट्री के लिए पास लिया था।

अमोल : आरोपी अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातुर जिले का रहने वाला है। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। वह पुलिस और सेना भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के साथ दिहाड़ी मजदूरी करता था। अमोल के मां-बाप और दो भाई भी मजदूरी करते हैं।

विक्की : आरोपी विक्की शर्मा हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। संसद भवन के अंदर और बाहर पकड़े गए आरोपी सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे विक्की के दोस्त है। दिल्ली जाने से पहले ये चारों विक्की के घर पर ही रुके थे।

ललित झा : हरियाणा का रहने वाला ललित झा इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है और बंगाल में एक एनजीओ से जुड़ा हुआ है। उसने ग्रामीण बंगाल में विशेष रूप से पुरुलिया और झाड़ग्राम जिलों में एक सक्रिय नेटवर्क बना रखा है, जो अभी फरार है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि देश की संसद के भीतर निचले सदन में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक उस वक्त सामने आई, जब दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स अचानक लोकसभा में कूद गए थे। संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी के दिन बुधवार को संसद से जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक शख्स को मेजों पर कूदते देखा जा सकता है और सुरक्षाकर्मियों के अलावा हनुमान बेनीवाल सहित कुछ सांसद भी उन्हें पकड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा की चूक की घटना के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। वहीं, संसद के बाहर नारेबाजी कर रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद दर्शक दीर्घा को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान के नए CM व दोनों डिप्टी सीएम कल लेंगे शपथ… PM मोदी, शाह और नड्डा करेंगे शिरकत

.