For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Parliament Budget Session : एक फरवरी को पेश होगा आखिरी बजट, जानें-कब से कब तक चलेगा सेशन?

संसद के बजट सत्र को लेकर गुरुवार को बड़ी जानकारी सामने आई है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, जो 9 फरवरी तक चलेगा।
01:09 PM Jan 11, 2024 IST | Anil Prajapat
parliament budget session   एक फरवरी को पेश होगा आखिरी बजट  जानें कब से कब तक चलेगा सेशन
Parliament Budget Session

Parliament Budget Session : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र को लेकर गुरुवार को बड़ी जानकारी सामने आई है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, जो 9 फरवरी तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 1 फरवरी को आम बजट भी पेश किया जाएगा। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। साथ ही 17वीं लोकसभा का यह अंतिम संसद सत्र भी होगा।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक 10 दिन तक चलने वाला संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। उसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।

अंतिम बजट में हो सकती है कई बड़ी घोषणाएं

बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा। जो आम चुनाव से ठीक पहले पेश किया जाना है। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो अंतरिम बजट में किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव पास हो सकता है। साथ ही महिलाओं को लेकर भी कई बड़े ऐलान हो सकते हैं।

17वीं लोकसभा का होगा अंतिम संसद सत्र

बता दे कि 17वीं लोकसभा का यह अंतिम संसद सत्र होगा। इससे पहले पिछले साल 4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जो तय समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया था। इस दौरान मोदी सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिल पास कराए थे। लेकिन, संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर लगातार हंगामा होता रहा था। इस कारण शीतकालीन सत्र तय समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें:-राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस में घमासान, कई नेताओं ने उठाए सवाल तो कई ने आलाकमान के फैसले पर बताया सही

.