For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Parliament Budget Session : राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने का दिया लक्ष्य

12:10 PM Jan 31, 2023 IST | Jyoti sharma
parliament budget session   राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण  भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने का दिया लक्ष्य

Parliament Budget Session : आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोऩॉमिक सर्वे पेश करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण दिया। जिसमें उन्होंने सरकार की उपल्धियों समेत लक्ष्यों को गिनाया।

Advertisement

2047 तक भारत को आत्मनिर्भर है बनाना

राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकार की ओर से 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखते हुए कहा कि तब तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने में समर्थ हो।

मुर्मू ने कहा कि मौजूदा सरकार के करीब नौ सालों के कार्यकाल में भारत के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव पहली बार देखे हैं। उन्होंने कहा कि अमृत काल की 25 साल बाद आजादी का स्वर्णिम काल और विकसित भारत के निर्माण का समय है। मुर्मू ने कहा कि आज सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है एवं भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है।

खड़गे, राहुल गांधी नहीं पहुंचे संसद

बता दें कि इस अभिभाषण के दौरान संसद के केंद्रीय कक्ष में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री, सांसद सोनिया गांधी, राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल और विभिन्न पार्टियों के नेता एवं सांसद मौजूद रहे।

वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कुछ और नेता श्रीनगर में खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी के चलते राष्ट्रपति अभिभाषण शुरू होने के समय संसद नहीं पहुंच सके।

.