For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मनीष मलहोत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई Parineeti Chopra, क्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी एक्ट्रेस

03:35 PM Mar 27, 2023 IST | Prasidhi
मनीष मलहोत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई parineeti chopra  क्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी एक्ट्रेस

हिन्दी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) इन दिनों ‘आप’ राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। दोनों को लगातार दो दिन साथ में स्पॉट कया गया था। जिसके बाद लोगों का कहना है कि, हो सकता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को पॉपुलर फऐशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा के घर पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद लोगों को ये साफ होता दिख रहा है की दोनों जल्द ही शादी करेंगे।

Advertisement

मनीष मलहोत्रा के घर स्पॉट हुई एक्ट्रेस

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) को डिजाइनर मनीष मलहोत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद सुंदर नजर आ रही थीं। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने ये अटकले लगाना शुरु कर दी हैं कि, एक्ट्रेस अपने शादी का जोड़ा चुनने गई हैं। इसके बात तो लोगों ने अपने ओपिनिय देने शुरु कर दिए हैं।

यूजर्स कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि, ‘अगर आप वेडिंग ड्रेस देखने आई हैं तो प्लीज मनीष मलहोत्रा से मत लेना’। वहीं एक और कहता है कि, ‘इनके वेडिंग ड्रेस बहुत बकवास होते हैं।’ इसी के साथ कई लोग परिणीति के कॉन्फिडेंस पर भी कमेंट कर रहे हैं।

मिल रहा है दोनों का परिवार

भले ही राघव और परिणीति ने अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी न की हो लेकिन सूत्रों की माने को दोनों का परिवार मुलाकात कर रहा है। कहा जा रहा है कि, दोनों परिवार काफी खुश हैं। लेकिन दोनों अपने-अपने कार्यक्रम में व्यस्त हैं, इसलिए किसी भी समारोह के लिए तारीख तय करना मुश्किल है। रोका समारोह में करीबी परिवार के सदस्यों के साथ एक छोटा-सा आयोजन होगा।

.