होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा की इंडिया गेट के पास होगी सगाई

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्‌ढ़ा की सगाई 13 मई को इंडिया गेट के पास होगी।
05:46 PM May 12, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्‌ढ़ा की सगाई 13 मई को इंडिया गेट के पास होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी कल दिल्ली आएंगी। हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनस ओर बेटी मालती मैरी के बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं है। परिणीति की सगाई पहले मुंबई के बांद्रा में एक्ट्रेस का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया हुआ है। पैपराजी विरल भयानी द्वारा साझा किया गए एक वीडियो में परिणीति का अपार्टमेंट उनकी सगाई से पहले लाइटिंग से जगमगाता हुआ दिख रहा है, जो शनिवार 13 मई को होने वाली है।

यह खबर भी पढ़ें:-कृति सेनन ने पहले फोटोशूट के दौरान कर दी ऐसी गलती, फूट-फूट कर रोते हुए घर पहुंची एक्ट्रेस

लंदन ट्रिप के बाद उड़ी डेटिंग की खबरें

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन की ट्रिप पर गए थे और फिर उन्हें मुंबई में साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देख गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों का न तो खंडन किया और न ही स्वीकार किया।

यह खबर भी पढ़ें:-Urfi Javed ने शॉर्ट ड्रेस पहनकर ढहाया कहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।

Next Article