होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राघव चड्ढ़ा से परिणीति लेंगी उदयपुर के लीला पैलेस में 7 फेरे, संगीत सेरेमनी में होगी ये अनोखी थीम, शादी का कार्ड और डेट आई सामने

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्‌ढ़ा की शादी की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। परी 24 सितंबर को राघव चड्‌ढ़ा के साथ राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में 7 फेरें लेंगी।
03:29 PM Sep 14, 2023 IST | BHUP SINGH

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्‌ढ़ा की शादी की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। परी 24 सितंबर को राघव चड्‌ढ़ा के साथ राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में 7 फेरें लेंगी। अब परिणीति और राघव की शादी का कार्ड भी सामने आ चुका है। 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। ये रस्में सुबह बजे चूड़ा सेरेमनी से शुरू होंगी। इसके बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होने वाली है, जिसकी थीम 90 के दशक पर बेस्ड होगी।

24 सितंबर को बारात लेकर पहुंचेंगे राघव चड्‌ढ़ा

24 सितंबर को राघव चड्‌ढ़ा बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे जयमाला का प्रोग्राम होगा। इसके आंघे घंटे बाद शाम को 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसके बाद रात 8:30 बजे रिसेप्शन होगा। इसके बाद मेहमानों के लिए गाला डिनर की व्यवस्था की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-रेखा का प्यार वाला चांटा! सरेआम रेखा ने जड़ दिया पैपराजी को थप्पड़, लोग बोले- ‘अब वो नहीं नहाएगा’

परिणीति ने 13 मई को की थी सगाई

परिणीति चोपड़ा ने 13 मई, 2023 को आप नेता राघव चड्‌ढ़ा से दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता आदित्य ठाकरे सहित कई बड़े-बड़े नेता शामिल हुए थे। इतना नहीं बहन की सगाई में बहन प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं।

लंदन से एक-दूसरे को जानते हैं परिणीति और राघव

परिणीति और राघव ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की जान पहचान लंदन में हुई थी। दोनों को इंग्लैंड में 'भारत यूके आउटस्टैडिंग अचीवर ऑनर्स' से नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। जिसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स भी शामिल थे।

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख पर भारी पड़े सनी देओल, ‘जवान’ नहीं तोड़ पाई ‘गदर 2’ का यह रिकॉर्ड

सांसद ही नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं राघव

राघव चड्‌ढ़ा पंजाब राज्यसभा से सांसद हैं। वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। राघव को पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था, जिसकी विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना भी की थी।

Next Article